Travel Story: राजस्थान का उदयपुर ऐसा शहर है जो उत्कृष्ट और शानदार महलों के लिए प्रसिद्ध है. अगर आप उदयपुर पर्यटन स्थल की यात्रा करने आऐंगे, तो आपको यहां कुछ समय के लिए राजा-महाराजाओं जैसा आभास होगा. जग मंदिर पैलेस, बड़ा महल, महाराणा प्रताप स्मारक के मनोरम सौंदर्य से लोभित नजारा आपके मन को एक समय के लिए मोह लेगा.
1/7अमराई घाट उदयपुर का सबसे चर्चित घाट है, इस घाट को मंझी घाट भी कहा जाता है. सुबह-सुबह यहां आपको स्थानीय लोग योगा करते व स्नान करते हुए दिखेंगे. सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं यहां पर्यटकों का भी खूब आना-जाना होता है. शाम के वक्त आप यहां बैठकर शहर की टिमटिमाती लाईटों को देखकर अपनी शाम को खूबसूरत बना सकते हैं. आरती का मधुर स्वर वातावरण को धार्मिक बना देता है.
2/7उदयपुर का ये संग्राहलय बहुत ही मशहूर है. राजस्थानी संस्कृति को बनाए रखने का स्रोत जो आपको मेवाड़ इलाके की अद्भुत विरासत का नमूना दिखाएगा. यहां कुछ पारंपरिक वस्तुएं व कलाकृतियों को संजो के रखा गया है. यह कला शिक्षा का केंद्र भी है, जहां स्थानीय कलाकर व अन्य लोग कला साहित्य के बारे में जानते व समझते हैं. यहां आकर आपको अद्भुत कलाकारी देखने को मिलेगी.