Pratapgarh News: राष्ट्रगान से गूँज उठा नगर निगम, सभापति रामकन्या गुर्जर ने किया ध्वजारोहण

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. नगर परिषद सभापति रामकन्या गुर्जर ने ध्वजारोहण कर नागरिकों को संविधान की रक्षा और कर्तव्य पालन का संदेश दिया. सफाई कर्मियों की सराहना की गई. शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए देशभक्ति और स्वच्छता के प्रति जनजागृति पर जोर दिया गया.

Pratapgarh News: राष्ट्रगान से गूँज उठा नगर निगम, सभापति रामकन्या गुर्जर ने किया ध्वजारोहण

Rajasthan News: 76वें गणतंत्र दिवस का पर्व प्रतापगढ़ में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया. सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए. नगर परिषद में सभापति रामकन्या गुर्जर ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया और नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.

गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सभापति रामकन्या गुर्जर ने कहा कि संविधान की रक्षा के साथ नागरिकों को अपने कर्तव्यों का पालन करना भी आवश्यक है. उन्होंने नगर परिषद के सफाई कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में इनका योगदान सराहनीय है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता बनाए रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

गुर्जर ने कहा कि हमारे देश को आजादी शहीदों की कुर्बानी से मिली है. उनकी बलिदान के कारण ही हमें संविधान और अधिकार मिले हैं. यह संविधान हमें स्वाभिमान से जीने और अपनी बात रखने की स्वतंत्रता देता है. उन्होंने सभी से संविधान की रक्षा और इसके आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया.

ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपसभापति, नगर परिषद आयुक्त सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. भारत माता के जयकारों और राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया गया. इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति का जोश और उल्लास देखने को मिला. समारोह ने गणतंत्र दिवस के महत्व को और भी विशेष बना दिया.

Reported By- हितेष उपाध्याय

Trending news