Sikar Crime News: नवरात्रि में मानवता हुई शर्मसार! दादिया थाना इलाके में मिला नवजात बच्ची का शव

Sikar News: सीकर में एक बार फि‍र मां की ममता नवरात्रि में शर्मसार हुई है. कि‍सी ने अपने नवजात बच्ची के शव को सड़क किनारे फेंक दि‍या. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ये घटना दादिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. क्षेत्र में नवजात बच्ची का शव मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया.

Sikar Crime News: नवरात्रि में मानवता हुई शर्मसार! दादिया थाना इलाके में मिला नवजात बच्ची का शव

Sikar News: सीकर में एक बार फि‍र मां की ममता नवरात्रि में शर्मसार हुई है. कि‍सी ने अपने नवजात बच्ची के शव को सड़क किनारे फेंक दि‍या. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ये घटना दादिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. क्षेत्र में नवजात बच्ची का शव मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तुरंत दादिया थाना पुलिस को दी. 

 

ग्रामीणों ने दी दादिया थाना पुलिस को सूचना 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर दादिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके पर पहुंचकर नवजात बच्ची के शव को कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. वहीं, इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. साथ ही मृत नवजात बच्ची के माता-पिता की तलाश शुरू कर दी गई है. 

 

पलासिया स्टैंड पर पड़ा मिला नवजात बच्ची की शव

रिपोर्ट्स की मानें, तो देर रात्रि को दादिया थाना इलाके के पलासिया स्टैंड पर नवजात बच्ची का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों को मिली. सूचना मिलने पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए और ग्रामीणों ने इसकी सूचना दादिया थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर दादिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

 

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news