राफेल डील में जेपीसी की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता आज जयपुर की सड़कों पर उतरे। विधानसभा का घेराव करने निकले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने 22 गोदाम पर रोक दिया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया...जिसमे मीडिया कोऑर्डिनेटर रोमा जैन सहित चार कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना सहित 2 दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया जिन्हे बाद में छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लोकतंत्र में दमनकारी नीति बताया है