Taj Mahal becomes most searched Heritage: इन दिनों देश भर में खबरों से लेकर सोशल मीडिया और राजनैतिक गलियारों तक ताजमहल (Taj Mahal) की चर्चा जोरों पर है. इसी बीच ऐतिहासिक इमारत ने दुनिया की सभी विश्व धरोहरों को पीछे छोड़ दिया है. जी हां! हमारा ताज महल अब यूनेस्को विश्व धरोहर (UNESCO world heritage) में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली धरोहर बन चुकी है. 


दुनिया भर का फेवरेट है ताजमहल


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दुनिया भर के विश्व धरोहर स्थलो को संयुक्त राष्ट्र ने शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन द्वारा विश्व संस्कृति में अपने विशेष स्थान के लिए मान्यता दी है. इस लिस्ट में दुनिया भर के 1154 स्थान शामिल हैं. ये सभी हमेशा दुनिया भर के पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण रहते हैं. लेकिन ताजमहल सबसे ज्यादा पसंदीदा के रूप में उभरा है.


1.4 मिलियन बार खोजा गया


Zitango Travel के आंकड़ों के अनुसार, भारत के इस ऐतिहासिक स्मारक एक महीने में लगभग 1.4 मिलियन बार खोजा गया. आपको बता दें कि ताजमहल (Taj Mahal) को हर दिन हजारों लोगों देखने पहुंचते हैं, इसके साथ ही यूनेस्को की साइट पर इसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया है. इस मामले में दूसरे स्थान पर पेरू में स्थित माचू पिच्चू है, जिसे लगभग 300,000 बार खोजा गया.


इसे भी पढ़ें:  Twitter Deal Hold: एलन मस्क ने Twitter डील पर लगाई रोक, बताया किस वजह से अटक रहा सौदा


ये सब भी हैं ताजमहल से पीछे 


दुनिया भर में खोजे गए अन्य प्रमुख विश्व धरोहरों में ब्राजील में रियो डी जनेरियो, इंग्लैंड में स्टोनहेंज और संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी हैं. 


यहां सर्च किए जाने के अनुसार यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची है -


1. ताजमहल (Taj Mahal) (14,00,000) – भारत


2. माचू पिचू (Machu Picchu) (11,00,000) - पेरू


3. रियो डी जनेरियो (Rio de Janeiro) (8,24,000) - ब्राजील


4. येलोस्टोन नेशनल पार्क (Yellowstone National Park) (7,93,000) - यूएसए


5. स्टोनहेंज (Stonehenge) (7,82,000) - यूके


6. स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (Statue of Liberty) (7,57, 000) - यूएसए


7. पेट्रा (Petra) (5,75,000) - जॉर्डन


8. सिंक टेरे (Cinque Terre) (5,50,000) - इटली


9. वर्साय का महल (Palace of Versailles) (4,64,000) - फ्रांस


10. चिचेन इट्ज़ा (Chichen Itza) (4,45,000) - मेक्सिको


LIVE TV