पेरिस : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस की अपनी पहली यात्रा का समापन करते हुए इस देश को धन्यवाद दिया जहां दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों को नई ऊंचाइयां हासिल हुई।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इस दौरान दोनों देशों ने उड़ान भरने के लिए तैयार अवस्था में 36 राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर सहमति व्यक्त करने के साथ लम्बे समय से रूके जैतापुर परमाणु परियोजना पर आगे बढ़ने पर भी सहमति व्यक्त की।


पेरिस से जर्मनी के लिए रवाना होते हुए मोदी ने अंग्रेजी और फ्रेंच में ट्विट किया, ‘धन्यवाद फ्रांस, मेरी यात्रा के दौरान काफी आगे बढ़े। फ्रांस की सरकार और लोगों को धन्यवाद। हम इस उत्साह को हमेशा संजो कर रखेंगे।’ ‘मेक इन इंडिया’ विषयवस्तु पर दोनों पक्षों ने असैन्य परमाणु ऊर्जा, शहरी विकास, रेलवे और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों को शामिल करते हुए करीब 20 समझौतों पर हस्ताक्षर किया।


तीन दिनों की यात्रा के दौरान फ्रांस ने भारत में सतत विकास के लिए 2 अरब यूरो निवेश करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की जबकि प्रधानमंत्री ने इस देश से निवेश और प्रौद्योगिकी को आमंत्रित किया।