फिर से राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चुने गए अजित सिंह
Advertisement

फिर से राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चुने गए अजित सिंह

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता अजित सिंह सातवीं बार निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। पार्टी के शीर्ष पद के लिए नामांकन पिछले हफ्ते लिए गए थे और नतीजे कल घोषित किए गए।

फिर से राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चुने गए अजित सिंह

नई दिल्ली : राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता अजित सिंह सातवीं बार निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। पार्टी के शीर्ष पद के लिए नामांकन पिछले हफ्ते लिए गए थे और नतीजे कल घोषित किए गए।

यहां पार्टी की ओर से एक बयान में कहा गया कि सिंह के अलावा किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। 67 साल के सिंह को तीन साल के कार्यकाल के लिए फिर से रालोद प्रमुख चुना गया है।

बयान के मुताबिक, रालोद ने पिछले महीने कई जिलों और राज्यों में पार्टी प्रमुख के पद के लिए चुनाव कराए। उत्तर प्रदेश में भी ये चुनाव कराए गए। अगले साल की शुरूआत में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे अजित सिंह रालोद के संस्थापक हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रालोद का अच्छा-खासा प्रभाव माना जाता है।

यह वाकया ऐसे समय में पेश आया है जब उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए जदयू, एनसीपी और बीएस4 के साथ गठबंधन करने वाले रालोद से सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने संपर्क साधा है और राज्य में ‘बिहार जैसा’ महागठबंधन बनाने का अनुरोध किया है।

Trending news