Haldwani road accident: उत्तराखंड के हल्द्वानी में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे मौजूद चार युवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
Uttarakhand Govt Halts Madrasa Grants: उत्तराखंड सरकार ने माली साल 2027-28 से 456 अरबी मदरसों को मिलने वाली सरकारी ग्रांट बंद करने का फैसला किया है. मदरसा बोर्ड भंग होने के बाद अब मदरसों का संचालन और मान्यता अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के मातहत होगी. अकलियती तबके के लोगों ने ग्रांट बंद करने से गरीब बच्चों के तालीम मुतास्सिर होने का अंदेशा जताया है.
Uttarakhand News: धामी सरकार की शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य में मदरसों को मिलने वाले अनुदान को खत्म करने के प्रस्ताव को पास कर दिया है.
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक देखने को मिल रहा है. कई राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण बंद हैं. वहीं हरिद्वार और रुड़की में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.गंगोत्री हाईवे फिर भूस्खलन से बंद हो गया है. BRO मार्ग खोलने में जुटा हुआ है.नालूपानी में लगातार लैंडस्लाइड हो रहाहै.यमुनोत्री हाईवे भी बंद हो गया है जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
Badrinath Temple Offering Scam: बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अध्यक्ष कार्यालय के वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. थाना बद्रीनाथ में अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. नौटियाल की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर न सिर्फ निलंबित किया गया था, बल्कि 3 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था.
Badrinath Kedarnath Temple Committee: श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने चेयरमैन कार्यालय में तैनात पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद समिति ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की है.
Protest Against Namaz in Rishikesh: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक घर में सामूहिक नमाज अदा किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर ऐतराज जताया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की. घटना की वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मजहबी आजादी को लेकर बहस छिड़ गई, कुछ लोगों ने हिंदूवादी संगठनों के इस रवैये को गैर-कानूनी करार दिया है.
Uttarakhand CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडी तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए पांच साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर बीजेपी जश्न में डूबी हुई है. ऋषिकेश में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. वीडियो देखिए...
Madrasa Board Abolished in Chhattigarh: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह का बदलाव होने के संकेत हैं. वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मदरसा बोर्ड खत्म कर नया अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाने की मांग की है. वहीं कांग्रेस ने इस पेशकश का पुरजोर तरीके से विरोध करने का ऐलान किया है.
Uttarakhand Madrasa News: उत्तराखंड में माइनॉरिटी एजुकेशन अथॉरिटी का गठन किया गया है. इस फैसले के बाद मदरसा एजुकेशन बोर्ड को खत्म कर दिया गया है. अब सभी मदरसों में नई एजुकेशन सिस्टम लागू होगी. ऐसे में जानिए कि किन-किन सब्जेक्ट्स की पढ़ाई होगी और किस-किस मजहब के बच्चे यहां तालीम हासिल कर सकेंगे?
Uttarakhand Madrasa Board Abolished: उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड को खत्म हो गया, और अब उसकी जगह राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने कामकाज संभाल लिया है. अब सभी अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान इसी के मातहत काम करेंगे. बीते साल धामी सरकार ने एक कानून पारित कर मदरसा बोर्ड को खत्म करने का ऐलान किया था.
Haridwar Accident: श्यामपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
सुरेंद्र डसीला/देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारे से निहंग सिख भले ही रवाना हो गए हैं. लेकिन अभी विवाद थमा नहीं है. विकासनगर में भारी बवाल हुआ है. निहंग सिखों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी है. बैरिकेडिंग तोड़कर बॉर्डर से घुस गए हैं. निहंग सिखों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की है.
Dehradun Violence: उत्तराखंड के देहरादून में पानी को लेकर हुए विवाद में एक BJP कार्यकर्ता की मौत के बाद तनाव फैल गया. गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर आग लगा दी. बाद में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए घर पर बुलडोजर चलाया और सुरक्षा बढ़ा दी.
Vikasnagar Clash: विकासनगर में हिंदू युवक की हत्या के बाद तनावपूर्ण माहौल है. विरोध प्रदर्शन के बीच आरोपी के घर में आग लगा दी गई. पथराव किया गया और अब आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन भी हो गया है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है. प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट बंद कर दिया है. आप भी ये वीडियो देखिए...
Devbhoomi Family Act: उत्तराखंड में देवभूमि परिवार कानून को राज्यपाल से मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद यह राज्य में लागू हो गया है. अब प्रदेशवासियों को देवभूमि परिवार आईडी मिलेगी. जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा.
Pravin Togadia on Economic Boycott: अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने उत्तराखंड के हरबर्टपुर में आयोजित एक सम्मेलन में विवादित बयान दिया. फायरब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया ने अल्पसंख्यकों के आर्थिक बहिष्कार की अपील करते हुए कहा कि जहां तक मुमकिन हो हिंदुओं से ही खरीदारी करें. इतना ही नहीं उन्होंने जगह-जगह शस्त्र पूजन अभियान शुरू करने का भी ऐलान किया है.
Veg Biryani and Pulao Row: प्राकृति सौंदर्यता के लिए मशहूर उत्तराखंड में इन दिनों खानों को लेकर विवाद खड़ा हो गया. दक्षिणपंथी संगठन के लोगों ने "वेज बिरयानी" के बोर्डों पर नाराजगी का इजहार किया और इससे भावनाएं आहत होने का हवाला देते हुए "पुलाव" शब्द लिखने का अभियान शुरू कर दिया है. इस लेख में, "बिरयानी" और "पुलाव" के इतिहास, जायका व आम लोगों की थाली तक कैसे पहुंची, चर्चा करेंगे.
Chakrata Video: उत्तराखंड के चकराता में ग्रामीणों ने हौसले के मिसाल कायम की है. उनके क्षेत्र में 76 साल से सड़क नहीं थी, और जब इंतजार की इंतिहा हो गई तो उन्होंने खुद ही सड़क बना ली. देखिये चकराता के ग्रामीणों के हौसलों की सड़क.
Dehradun News: देहरादून में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां पत्नी को फेसबुक और इंस्टा चलाता देख पति आपा खो बैठा और लकड़ी के फट्टे से पिटाई कर दी.
Uttarakhand News: प्राकृतिक आपदाओं और वर्षा जनित संकटों की दृष्टि से बेहद संवेदनशील उत्तराखंड ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है.
Uttarakhand Weather: देवभूमि उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी है. केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ रहा है.