Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand521391

चुनाव लड़ने के लिए माफिया डॉन अतीक अहमद ने मांगी पैरोल, कोर्ट में आज होगी सुनवाई

जमानत याचिका का मामला अदालत सोमवार (29 अप्रैल) को देखेगी. फिलहाल इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल में बंद अतीक अहमद को लेकर पहले ही विशेष अदालत 26 आपराधिक मामलों की सुनवाई कर रही है. 

अतीक को वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र हासिल कर लिया है.
अतीक को वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र हासिल कर लिया है.

लखनऊ: माफिया डॉन से नेता बने पूर्व सांसद अतीक अहमद ने वाराणसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए विशेष अदालत में छोटी अवधि की जमानत के लिए याचिका दायर की है. जिला सरकारी वकील (आपराधिक) गुलाब चंद्र अग्रहरि ने कहा कि जमानत याचिका का मामला अदालत 29 अप्रैल (सोमवार) को देखेगी. फिलहाल इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल में बंद अतीक अहमद को लेकर पहले ही विशेष अदालत 26 आपराधिक मामलों की सुनवाई कर रही है.

fallback 

अतीक के वकीलों ने बताया कि पूर्व सांसद ने वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र हासिल कर लिया है. हालांकि, जेल में बंद होने के चलते अतीक के लिए चुनाव प्रचार संभव नहीं होगा. इसलिए एक नई अर्जी अदालत में दायर कर थोड़े समय के लिए जमानत की गुहार लगाई है.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: PM मोदी के खिलाफ अतीक अहमद ठोकेगा ताल, पत्‍नी ने कहा, वाराणसी से होंगे निर्दलीय उम्‍मीदवार

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभी कांग्रेस ने अजय राय और महागठबंधन ने शालिनी यादव को मैदान में उतारा है. अब अतीक अहमद के चुनाव लड़ने की घोषणा से मुकाबला चतुष्‍कोणीय होगा. उनकी पत्‍नी ने उनके चुनाव लड़ने की घोषणा की है. अतीक अहमद वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है कि वह निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर मैदान में होंगे.  

TAGS

Trending news