Up News: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कैंप में भीषण हादसा, 1 मजदूर की मौत और 7 घायल
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2127675

Up News: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कैंप में भीषण हादसा, 1 मजदूर की मौत और 7 घायल

Moradabad News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कैंप के वॉच टॉवर को हटाने के दौरान भीषण हादसा हो गया. हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई , वहीं 7 मजदूर घायल हो गए. 

Up News: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कैंप में भीषण हादसा, 1 मजदूर की मौत और 7 घायल

Bharat Jodo Nyay Yatra News : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद से एक बार फिर शुरू हुई है. राहुल के रात में रूकने के लिए बनाए के सीआरपीएफ में भीषण हादसा हो गया. जिसमें 1 मजदूर की जान चली गई . वहीं 7 मजदूर हादसे में घायल गए. हादसा कोतवाली कटघर इलाक़े के रामपुर रोड ज़ीरो प्वॉइंट के पास हुआ. 

कैसे हुआ हादसा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आगे बढ़ी,जिसके बाद राहुल गांधी के रात में रुकने के लिए बनाए गए. कैंप को खोला जा रहा था.कैंप खोलते समय सीआरपीएफ वॉच टावर को वापस हटा रहे थे. वॉच टावर टेढ़ा होकर ऊपर से निकल रही 11 हजार की लाइन से जा टकराया. जिससे कैंप में करंट फैल गया.

करंट की चपेट में मजदूर
करंट लगने से 7 मजदूर घायल हो गए. वहीं 1 मजदूर की मौत हो गई. हादसे में अपनी जान गवाने वाले नरेश सहित सभी घायल मजदूर भी झारखंड के चतरा जिला के रहने वाले हैं. हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल मजदूरों का हाल जाना. 

प्रियंका गांधी  भी हुई यात्रा में शामिल
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आगे बढ़ी, जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपने भाई के साथ शामिल हुईं.वहीं उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद से एक बार फिर शुरू हुई है.

क्या है  भारत जोड़ो न्याय यात्रा 
भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं. जो 14 जनवरी 2024 से मणिपुर से शुरू होकर पूर्वी भारत होते हुए गुजरात पहुंचेगी और फिर अंतिम पराड़ महाराष्ट्र में होगा. राहुल गांधी पूर्वोत्तर में मणिपुर से पश्चिमी भारत में मुंबई तक 150 दिनों की भारत न्याय यात्रा करेंगे. यह यात्रा 6,200 किमी की दूरी तय करेगी जो मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात और अंत में महाराष्ट्र में खत्म होगी. 

यह भी पढ़ें - Mainpuri Accident: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में कार ने मारी टक्कर, चार युवकों की मौत

 

Trending news