योगी सरकार के नए मंत्रियों को बंटे विभाग, केंद्र की तर्ज पर इस नए विभाग का किया गठन
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand565975

योगी सरकार के नए मंत्रियों को बंटे विभाग, केंद्र की तर्ज पर इस नए विभाग का किया गठन

विभागों के बंटवारे में जहां कुछ मंत्रियों के विभाग बदलकर उनका कद घटा दिया गया है, वहीं कई मंत्रियों को महत्व भी दिया गया है. दोनों डिप्टी सीएम के विभागों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है. 

फोटो साभार- @myogioffice

लखनऊ: योगी मंत्रिमंडल के विस्तार के दूसरे दिन मंत्रियों के विभाग आवंटित कर विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. यूपी कैबिनेट में 23 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है, जिसमें 18 नए चेहरे शामिल हैं. योगी सरकार ने यूपी में पहली बार सिंचाई विभाग के अस्तित्व को समाप्त कर केंद्र की तर्ज पर नए विभाग जल शक्ति का गठन किया है और इसमें जल से संबंधित सभी विभागों को समाहित किया गया है, माना जा रहा है ये अब तक का सबसे अहम विभाग होगा. 

विभागों के बंटवारे में जहां कुछ मंत्रियों के विभाग बदलकर उनका कद घटा दिया गया है, वहीं कई मंत्रियों को महत्व भी दिया गया है. दोनों डिप्टी सीएम के विभागों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है. 

कैबिनेट मंत्री 
केशव प्रसाद मौर्या (उपमुख्यमंत्री) - लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण,  मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम 
दिनेश शर्मा - (उपमुख्यमंत्री)- माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी 
सूर्य प्रताप शाही- कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान 
सुरेश खन्ना- वित्त, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग 
जय प्रताप सिंह- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण 
बृजेश पाठक- विधायी, न्याय, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा 
लक्ष्मी नारायण चौधरी- पशुधन, दुग्ध विकास 
चेतन चौहान- सैनिक कल्याण होमगार्ड प्रांतीय रक्षक दल नागरिक सुरक्षा  
राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह- ग्राम विकास समग्र ग्राम विकास 
सिद्धार्थ नाथ सिंह- खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्र उद्योग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम निर्यात प्रोत्साहन NRI निवेश प्रोत्साहन 
आशुतोष टंडन- नगर विकास शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन 
नंद गोपाल नंदी- नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन,अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ, हज 
महेंद्र सिंह- जल शक्ति विभाग 
सुरेश राणा- गन्ना विकास ,चीनी मील 
भूपेंद्र चौधरी-  पंचायती राज  
अनिल राजभर- पिछड़ा वर्ग कल्याण , दिव्यांगजन सशक्तिकरण 
रामनरेश अग्निहोत्री- आबकारी,  मद्य निषेध 
कमला रानी वरुण- प्राविधिक शिक्षा 

लाइव टीवी देखें

 

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार 
नीलकंठ तिवारी- पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग
कपिल देव अग्रवाल- व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग
सतीश द्विवेदी- बेसिक शिक्षा विभाग
अशोक कटारिया - परिवहन विभाग
श्रीराम चौहान - उद्यान, कृषि निर्यात एवं कृषि विपणन विभाग
रवींद्र जायसवाल - स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग
उपेन्द्र तिवारी को खेल एवं कल्याण विभाग

राज्यमंत्रियों के विभाग
अनिल शर्मा - वन एवं पर्यावरण तथा जंतु उद्यान विभाग
महेश गुप्ता - नगर विकास, शहरी समग्र विकास विभाग
आनंद स्वरूप शुक्ला - संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास विभाग
विजय कश्यप - राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग
गिर्राज सिंह धर्मेश - समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग
लाखन सिंह राजपूत - कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग
नीलिमा कटियार - उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
चौधरी उदयभान सिंह - खादी एवं ग्रामोद्योग, एमएसएमई विभाग
चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय - लोक निर्माण विभाग
रमाशंकर सिंह पटेल - ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत विभाग
अजीत सिंह पाल - इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग

Trending news