लखनऊ: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति फिर से गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand746048

लखनऊ: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति फिर से गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बीते 4 सितंबर को ही गायत्री प्रजापति को हाई कोर्ट से रेप केस में जमानत मिली थी.गायत्री प्रजापति अखिलेश यादव सरकार में खनन मंत्री थे.

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति फिर से गिरफ्तार.

लखनऊ: अखिलेश यादव के कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. लखनऊ की गाजीपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने के मामले में गायत्री प्रजापति को फिर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से प्रजापति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आपको बता दें कि वह पिछले दिनों ही दुष्कर्म मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुए थे.

स्वामी अग्निवेश के निधन पर बसपा प्रमुख मायावती ने जताया दु:ख, किया ऐसा ट्वीट

रेप का आरोप लगाने वाली महिला के पूर्व वकील दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ शुक्रवार को एक और FIR दर्ज की गई थी. वकील ने इस एफआईआर में पीड़ित महिला को भी आरोपी बनाया है. दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने केस को रफा-दफा करने के लिए गायत्री प्रजापति से करोड़ों रुपए लिए हैं. इससे जुड़े सबूत भी पुलिस को सौंपे गए हैं.

पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी, कमरे की दीवार पर कोयले से लिखा सुसाइड नोट

आपको बता दें कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में चित्रकूट की एक महिला ने तब कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाया था. फरवरी 2017 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गायत्री प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया था. बीते 4 सितंबर को ही गायत्री प्रजापति को हाई कोर्ट से इस केस में जमानत मिली थी.गायत्री प्रजापति अखिलेश यादव सरकार में खनन मंत्री थे.

WATCH LIVE TV

Trending news