यूपी में 70 पार इन बीजेपी नेताओं को क्या मिलेगा टिकट, लिस्ट में हैं कई दिग्गजों के नाम
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2094532

यूपी में 70 पार इन बीजेपी नेताओं को क्या मिलेगा टिकट, लिस्ट में हैं कई दिग्गजों के नाम

Loksabha Chunav 2024: लोकसभा में भाजपा के 56 ऐसे संसद हैं, जो 70 साल की उम्र पार कर चुके हैं. इनमें भाजपा के वरिष्‍ठ नेता वीके सिंह, जगदंबिका पाल,  गिरिराज सिंह, सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, राजेंद्र अग्रवाल, रविशंकर जैसे दिग्गज शामिल हैं. 

यूपी में 70 पार इन बीजेपी नेताओं को क्या मिलेगा टिकट, लिस्ट में हैं कई दिग्गजों के नाम
Loksabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के लिए यूपी बीजेपी में भी उम्मीदवारों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. राज्यसभा चुनाव की 10 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग के बीच यह चर्चा भी है क्या बीजेपी 70 प्लस नेताओं को दोबारा लोकसभा का टिकट देगी या उनमें से कुछ नेताओं को राज्यसभा भेजेगी. 2019 के चुनाव में जीते जगदंबिका पाल, राजेंद्र अग्रवाल जैसे कई नेता हैं, जो 70 वर्ष से ज्यादा के उम्र के हो चुके हैं. आइए देखते हैं इस फेहरिस्त में कौन से नेता हैं और उनका राजनीतिक अनुभव कितना है. 
 
ये नेता 70 की उम्र पार कर चुके 
जानकारी के मुताबिक, लोकसभा में भाजपा के 56 ऐसे संसद हैं, जो 70 साल की उम्र पार कर चुके हैं. इनमें भाजपा के वरिष्‍ठ नेता वीके सिंह, जगदंबिका पाल,  गिरिराज सिंह, सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, राजेंद्र अग्रवाल, रविशंकर जैसे दिग्गज शामिल हैं. वहीं, अगर यूपी की बात करें तो यहां चार ऐसे सांसद हैं, जो 70 साल पार हो चुके हैं. 
 
8 ऐसे नेता जो 70 के करीब 
इसमें अक्षयबर लाल गौड़, हेमा मालिनी, संतोष गंगवार, सत्यदेव पचौरी का नाम प्रमुख है. वहीं 8 ऐसे नेता भी हैं, जिनकी उम्र 67 से 69 वर्ष है. इनमें फैजाबाद से सांसद लल्लू सिंह, मेनका गांधी, बृजभूषण शरण सिंह, साक्षी महाराज आदि के नाम शामिल है. कानपुर और अकबरपुर लोकसभा से बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले और सत्यदेव पचौरी भी 70 की उम्र पार करने वाले हैं. 
 
भाजपा सांसद चंद्रसेन जादौन
फ‍िरोजाबबाद से भाजपा सांसद चंद्रसेन जादौन ने सपा के गढ़ में भाजपा का परचम लहराया था. यहां आखिरी बार भाजपा ने 1998 में जीत दर्ज की थी. इसके बाद 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में शुरू हुआ हार का सिलसिला पिछले लोकसभा चुनाव तक रहा. चंद्रसेन जादौन 2024 लोकसभा चुनाव की भी तैयारी में हैं. 
 
जगदंबिका पाल
जगदंबिका पाल उत्तर प्रदेश के एक बहुचर्चित भारतीय राजनेता हैं, जिन्होंने 15वें लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और 2014 में भाजपा में शामिल हो गए. इसके बाद 2014 में वह उत्तर प्रदेश के डोमरियागंज सीट से 16वीं लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए. इन्होंने 1993-2007 तक लगातार तीन बार बस्ती निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रहे. वह तीन बार मंत्री भी रह चुके हैं. जगदंबिका पाल 2024 लोकसभा के लिए भी भाजपा से दावेदारी कर रहे हैं. 
 
राजेंद्र अग्रवाल 
राजेंद्र अग्रवाल 16वीं लोकसभा के सदस्य हैं. वह उत्तर प्रदेश के मेरठ से भाजपा सांसद हैं. राजेंद्र अग्रवाल एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में स्कूली दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े गए थे. उन्होंने 1971 से 1984 तक प्रचारक के रूप में काम किया है. 70 साल की उम्र पार करने के बाद भी अभी वह भाजपा के सक्रिय नेता हैं. एक बार फ‍िर चाहेंगे कि भाजपा शीर्ष नेतृत्‍व उन्‍हें टिकट दे. 
 
संतोष कुमार गंगवार 
संतोष कुमार गंगवार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. वह 1989 से बरेली शहर के लिए संसद सदस्य हैं. उन्होंने 2009 में चुनाव हारने के बाद लगातार छह बार यह पद बनाए रखा. हालांकि, उन्होंने 2014 में निर्वाचन क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी को फिर से हासिल किया. वह केंद्रीय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार), श्रम और रोजगार मंत्रालय के रूप में भी कार्यरत हैं. 
 
यहां देखें पूरी लिस्‍ट 
लोकसभा सांसद लोकसभा सीट           उम्र (जन्मतिथि)
अक्षयबर लाल गौड़ बहराइच                  76 वर्ष (जन्म 1 जनवरी 1947)
संतोष गंगवार                    बरेली                       75 वर्ष (1 नवंबर 1948)
सत्यदेव पचौरी कानपुर 75 वर्ष (12 अगस्त 1948)
हेमा मालिनी मथुरा 75 वर्ष        (16 अक्तूबर 1948)
डॉ रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद 74 वर्ष (22 जुलाई 1949)
जगदंबिका पाल डुमरियागंज 73 वर्ष (21 अक्टूबर 1950)
रमापति राम त्रिपाठी देवरिया 73 वर्ष (14 नवंबर 1950)
राजनाथ सिंह                      लखनऊ 72 वर्ष (10 जुलाई 1951)
राजेंद्र अग्रवाल मेरठ 72 वर्ष (2 अक्तूबर 1951)
वीके सिंह                          गाजियाबाद                     72 वर्ष (10 मई 1951)
देवेंद्र सिंह भोले अकबरपुर 69 वर्ष (2 अप्रैल 1954)
लल्लू सिंह                         फैजाबाद 69 वर्ष (1 नवंबर 1954)
डॉ सत्यपाल सिंह बागपत 68 वर्ष (29 नवंबर, 1955)
साक्षी महाराज उन्नाव 67 वर्ष (12 जनवरी 1956)
मेनका गांधी                    सुल्तानपुर 67 वर्ष (26 अगस्त 1956)
वीरेंद्र सिंह मस्त                बलिया 67 वर्ष (21 अक्टूबर 1956)
केशरी देवी पटेल फूलपुर 67 वर्ष (1 जनवरी 1957)
बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज 67 वर्ष (8 जनवरी 1957)

Trending news