बजट सत्र (Budget Session) में लोकसभा (Lok Sabha) की कार्यवाही के दौरान मंडी (Mandi) से सांसद और बीजेपी नेता (BJP Leader) कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) के सामने मंडी के विकास को लेकर कई बड़े सवाल पूछे. इस दौरान उन्होंने मंडी की स्थानीय भाषा के लेकर सांस्कृतिक विरासत के प्रचार प्रसार को लेकर उठाये जा रहे क़दमों के विषय में प्रश्न पूछे.
Bollywood Actress और BJP MP Kangana Ranaut की मुश्किलें बढ़ सकती है. दरअसल कंगना रनौत की सांसदी को रद्द करने को लेकर High Court में याचिका दायर की गई है. इतना ही नहीं इस याचिका पर हाईकोर्ट ने मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को Notice तक जारी कर दिया है.
यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सीएम योगी ने अपने महारथियों की एक टीम बनाई है. सीएम ने इन सीटों पर 30 मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है. ताकि इस उपचुनाव में लोकसभा चुनाव की कसर पूरी हो सके.
UP Politics: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को शिकस्त देने के बाद समाजवादी पार्टी को यूपी विधानसभा के उपचुनाव से काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं. अब सपा की नजर इस उपचुनाव की 10 सीटों पर है. ये उपचुनाव बीजेपी और सपा दोनों के लिए इम्तेहान होगा.
Rahul Gandhi: 18वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा शहीद अग्निवीर अजय सिंह के परिवार को सहायता देने की बात को झूठ बोने का दावा किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी शहीद अग्निवीर अजय सिंह के परिवार से मुलाकात करते भी दिखाई दे रहे हैं. देखें वीडियो.
Sachin Pilot Performance in Rajasthan: राजस्थान में भाजपा इस बार 14 सीटें जीत पाई है. इंडिया गठबंधन ने 11 सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. बीते दो चुनाव में राजस्थान में भाजपा का स्ट्राइक रेट 100% रहा.
दिल्ली पहुंचने पर तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से कहा कि थोड़ा धैर्य रखिए. अभी देखते जाइए क्या-क्या होता है. नमस्कार, प्रणाम दुआ होती है और क्या लेकिन बाकी क्या होता है. आगे-आगे देखते रहिए कि क्या होता है. सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा भारत महान है.
Lok Sabha Chunav Final Result 2024: लोकसभा चुनाव के फाइनल नतीजे सामने आ गए हैं और एनडीए सरकार बनाती दिख रही है. बीजेपी ने 240 सीट हासिल की हैं वहीं कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं.
UP Lok Sabha Election Result: उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करने के बहुत ही करीब है. वहीं अमेठी सीट से केएल शर्मा ने स्मृति ईरानी को हराया है, तो वहीं राहुल गांधी ने दिनेश सिंह को मात दी है.
Why bjp trailing in up loksabha chunav : उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीट के लिए जारी मतगणना के रुझान फिर से पलट गए है. अब तक के रुझानों के अनुसार ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’(इंडिया) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक ग ठबंधन (राजग) पर बढ़त बना ली है.
Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीट के लिए जारी मतगणना के रुझान फिर से पलट गए है. अब तक के रुझानों के अनुसार ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर बढ़त बना ली है.
Lok Sabha Chunav Results Memes: एनडीए बहुमत लाती हुई दिखाई दे रही है लेकिन कांग्रेस भी अपने आंकड़े पल-पल बदलती हुई नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स शेयर किए जा रहे हैं. जो लोग बीजेपी को सपोर्ट कर रहे हैं, उनका कहना है कि बीजेपी एकतरफा बहुमत लाएगी.
Bangalore South and Coimbatore Lok Sabha Chunav Result: लोकसभा चुनाव 2024 में तमिलनाडु की कोयंबटूर लोकसभा सीट काफी सुर्खियों में बनी हुई है. बीजेपी ने यहां से प्रदेश अध्यक्ष और फायरब्रांड नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई को चुनावी मैदान में उतारा है. इस सीट पर पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. यहां मुकाबला एआईएडीएमके, डीएमके, एनटीके और बीजेपी के बीच है.
Lok Sabha Chunav 2024 Live Funny Memes: लोकसभा चुनाव परिणामों से पहले रुझानों में कांग्रेस ने बीजेपी को टक्कर देती हुई नजर आ रही है. जहां बीजेपी 400 पार जाने का दावा कर रही थी, वहीं रुझानों एनडीए 300 सीटों पर भी आगे नहीं हो सकी है. ऐसे में इंटरनेट पर लोग जमकर मीम्स शेयर कर रहे हैं.
Maharajganj Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में महाराजगंज बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक बनी हुई है. वजह है यहां से भूमिहार और राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दो प्रतिनिधियों का आमने-सामने होना. इस क्षेत्र में शुरू से ही इन्हीं दो समुदायों का दबदबा रहा है.
Kaiserganj Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: कैसरगंज लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने करण भूषण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं समाजवादी पार्टी ने भगत राम और बसपा के नरेंद्र पांडेय चुनावी मैदान में हैं. कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे. मतगणना शुरू हो गई है. जल्द ही सभी सीटों के रुझान सामने आने वाले हैं. बात दें कि वोटों की गिनती पोस्टल बैलेट से हो रही है. बृजभूषण शरण के बेटे करण भूषण सिंह ने कैसरगंज से जीत दर्ज की. भाजपा ने इस बार बृजभूषण की जगह करण भूषण को टिकट देने का एलान किया था. करण ने 5 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की.
Kheri Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: चर्चाओं में रहने वाली खीरी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी से अजय कुमार मिश्र टेनी मैदान में है, तो वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने उत्कर्ष वर्मा को टिकट दिया है. क्या अजय मिश्र टेनी इस बार भी हैट्रिक लगा पाएंगे. कुछ ही देर में रुझान आने वाले हैं. मतगणना शुरू हो गई है. जल्द ही सभी सीटों के रुझान सामने आने वाले हैं. बात दें कि वोटों की गिनती पोस्टल बैलेट से हो रही है. अजय मिश्र टेनी को उत्कर्ष वर्मा ने मत दे दी है.
Nagina Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नगीना सीट से इस बार काफी हॉट सीट बनी हुई है, यहां सपा ने पूर्व जज मनोज कुमार को टिकट दिया है. वहीं बीजेपी ने ओम कुमार को टिकट दिया है, तो बसपा ने सुरेंद्र मैनवाल को मैदान में उतारा है. लेकिन आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर ने ताल ठोंककर मुकाबले को रोचक बना दिया है. मतगणना शुरू हो गई है. बात दें कि चंद्रशेखर इस सीट से आगे चल रहे थे और उन्होंने जीत दर्ज कर ली है.
Varanasi Lok Sabha Chunav Result LIVE: वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने अजय राय को चुनावी मैदान में उतारा है. पीएम नरेंद्र मोदी 2014 और 2019 में यहां से भारी मतों से चुनाव जीत चुके हैं. मतगणना शुरू हो गई है. जल्द ही सभी सीटों के रुझान सामने आने वाले हैं. बात दें कि वोटों की गिनती पोस्टल बैलेट से हो रही है. नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से एक लाख वोटों से आगे चल रहे हैं. यह अभी तक की सबसे बड़ी बढ़त है.
Moradabad Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: मुरादाबाद पीतल के लिए मशहूर हैं, यहां पीतल से संबंधी कई उद्योग हैं. यह शहर चौपला (Chaupala) नाम से जाना जाता था. शाहजहां के बेटे मुराद बख्श ने इस शहर का नाम बदलकर मुरादाबाद रखा. मतगणना शुरू हो गई है. जल्द ही सभी सीटों के रुझान सामने आने वाले हैं. मुरादाबाद की लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला रहा. भाजपा ने यहां सर्वेश सिंह को प्रत्याशी बनाया था, जिनका निधन हो चुका है. सपा की रुचि वीरा यहां से पहली महिला सांसद होंगी.
Kannauj Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं, तो वहीं बीजेपी को जीताने के लिए सुब्रत पाठक आए हैं. यह सीट भ सपा का गढ़ मानी जाती है. इस सीट से अखिलेश यादव ने बढ़त बनाते हुए यहां से जीत दर्ज कर ली है.
Azamgarh Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: हॉट सीट की लिस्ट में शामिल आजमगढ़ लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ कही जाती है. सपा ने इस बार धर्मेन्द्र यादव को मैदान में उतारा है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को टिकट दिया है. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में जारी मुकाबले में सियासी तस्वीर बहुत हद तक साफ होने लगी है. SP प्रत्याशी Dharmendra Yadav अब सबसे आगे निकल चुके हैं. उन्हें अभी तक हुई मतगणना में कुल 200359 मिले हैं. इस सीट पर धर्मेंद्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को मात दे दी.