UP Politics: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बीजेपी ने अपना प्लान तैयार कर लिया है. बीजेपी के केंद्र और यूपी के तमाम बड़े नेता जुलाई से महा-प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक के 6 क्षेत्रों के लिए उनकी ओर से अचूक चक्रव्यूह तैयार कर लिया गया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. लोकसभा चुनाव 2024 के अनुभव से सबक लेते हुए बीजेपी इस बार संगठन और जमीन पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.
UP BJP: यूपी बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्षों और नए पदाधिकारियों की सूची 15 जून के आसपास जारी हो सकती है. मिशन 2027 के लिए यूपी भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्षों का जातीय समीकरण लगभग तय है.
UP BJP: यूपी बीजेपी की नई टीम पर अंतिम मुहर लगना अभी बाकी है. यह मुहर सर्वोच्च स्तर से लगनी है. हालांकि, अधिकांश नामों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन कुछ के वीवीआईपी मामलों पर फैसला होना अभी बाकी है.
BJP District Presidents List: यूपी बीजेपी से बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी ने यूपी के पांच जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है. इसमें अम्बेडकर अगर, वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर महानगर और देवरिया के जिलाध्यक्ष के नाम घोषित किए गए हैं. संभावना है जल्द ही प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की जाएगी. वहीं, दिलीप देव पटेल को अंबेडकरनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. राम सकल पटेल को वाराणसी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है. काशीनाथ सिंह को चंदौली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है. काली प्रसाद को देवरिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.
UP BJP District Presidents List: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पांच जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है. जल्द ही नई कार्यकारिणी की भी घोषणा कर सकते हैं.
UP BJP: लखनऊ से लेकर दिल्ली तक कई दौर की बैठकों के बाद यूपी भाजपा की नई कार्यकारिणी लगभग तय हो गई है. बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटे में नई टीम की सूची जारी हो सकती है.
UP BJP: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है. प्रदेश में चुनावी हवा बहने के बीच भाजपा जातीय समीकरणों की नींव पर वोटों का पिरामिड खड़ा करने में जुट गई है.
UP BJP Reshuffle 2026: उत्तर प्रदेश भाजपा में 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बड़े संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी चल रही है. नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कमान संभालने के बाद संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के लिए नई रणनीति अपनाई जा रही है.
UP BJP News: भाजपा ने उत्तर प्रदेश को संगठनात्मक दृष्टि से 98 जिलों में बांट रखा है. अब तक 94 जिलों में नए अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं, लेकिन जिला इकाइयों का गठन अभी नहीं हुआ है. होली बाद बीजेपी संगठन में बदलाव हो सकता है.
UP BJP Jila Adhyaksh List: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा फेरबदल कर दिया है. यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. इसके मुताबिक, शामली से रामजी लाल कश्यप को बीजेपी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. अमरोहा से उदय गिरि गोस्वामी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. सहारनपुर से अजीत सिंह राणा को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा बागपत से नीरज शर्मा को बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाया गया है. पीलीभीत से गोकुल प्रसाद मौर्य को जिलाध्यक्ष बनाया गया है.
UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले पार्टी ने तैयारियां तो तेज कर ही दी है, साथ में पार्टी ने 80 से ज्यादा विधायकों को चेतावनी भी दी है. ये वो विधायक हैं, जिन्होंने एसआईआर पर फोकस नहीं किया है. जानिए क्या है ये पूरा मामला?
यूपी बीजेपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कवायद तेज हो गई है. पंकज चौधरी, जिन्हें हाल ही में यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, अब पूरी तरह 'एक्शन मोड' में हैं.
UP Politics: पिछले दिनों महोबा में बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव को जनसमस्याओं को लेकर खुलेआम घेर लिया. इस घटना से लाेगाें में गलत संदेश गया.
bjp Budget achievement campaign: यूपी में बीजेपी “बजट उपलब्धि अभियान” चलाएगी. विधायक और मंत्री अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर बजट की उपलब्धियां बताएंगे. वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री विशेष पॉडकास्ट में बजट की उपलब्धियों बताएंगे.
UP BJP: आज से मतदाता पंजीकरण शुरू हो रहा है जिसके चलते यूपी BJP ने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं. पार्टी ने हर कार्यकर्ता को 10 नए वोटर बनाने का लक्ष्य दिया है.
UP BJP: बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी लगातार पश्चिम यूपी में तीन दिन से ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं. ऐसे में बीजेपी ने पंचायत और विधानसभा चुनावों की बिसात पश्चिम यूपी से बिछाने की शुरुआत कर दी है.
UP Politics: यूपी बीजेपी को लंबे इंतजार के बाद नया अध्यक्ष मिल चुका है. अब पार्टी की नई प्रदेश टीम के गठन की हलचल शुरू हो गई है. नए साल में नई टीम का ऐलान हो सकता है.
Gorakhpur Video: पंकज चौधरी को यूपी बीजेपी की कमान मिल गई है. जिसे लेकर गोरखपुर स्थित घर पर जश्न का माहौल है. यहां सबने मिठाई खिलाई. फिर आतिशबाजी हुई. इस मौके पर पंकज चौधरी के परिजनों ने क्या कहा सुनिये....
UP BJP New President: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वो प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे. संगठन को मजूबत करना प्राथमिकता रहेगी. पंकज चौधरी ने कहा कि साधारण कार्यकर्ता को भी सम्मान दिया जाएगा. ऐसा सिर्फ बीजेपी में ही सकता है.
UP BJP MLA Survey: बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अपने विधायकों की नब्ज टटोलना शुरू कर दिया है. इसी को लेकर पार्टी ने विधायकों का इंटरनल सर्वे कराया है. जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के प्रदेश चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बुधवार को संगठन पर्व के अंतर्गत पार्टी के 14 निर्वाचित जिलाध्यक्षों के नाम की लिस्ट जारी की है.
UP Politics: यूपी के विधानसभा चुनाव में केवल डेढ़ साल का समय बचा है. इसे देखते हुए बीजेपी संगठन और सरकार में बड़े बदलाव पर विचार कर रही है.