PM Modi Cabinet: क्या सबसे बुजुर्ग है मोदी का मंत्रिमंडल, 79 साल के मांझी उम्रदराज मंत्रियों की भरमार
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2287687

PM Modi Cabinet: क्या सबसे बुजुर्ग है मोदी का मंत्रिमंडल, 79 साल के मांझी उम्रदराज मंत्रियों की भरमार

PM Modi cabinet ministers:  पीएम मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है. मोदी कैबिनेट की औसत आयु 58 वर्ष है. इसमें सबसे उम्रदराज 79 साल के जीतनराम मांझी हैं जबकि 36 साल के. राम मोहन नायडू सबसे युवा हैं. 

PM Modi Cabinet: क्या सबसे बुजुर्ग है मोदी का मंत्रिमंडल, 79 साल के मांझी उम्रदराज मंत्रियों की भरमार

नई दिल्ली: 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. पंडित नेहरू के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं. पीएम मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है. मोदी कैबिनेट की औसत आयु 58 वर्ष है. इसमें सबसे उम्रदराज 79 साल के जीतनराम मांझी हैं जबकि 36 साल के. राम मोहन नायडू सबसे युवा हैं. 2019 में  मोदी कैबिनेट की औसत आयु 61 वर्ष थी लेकिन 2021 में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह 3 साल घटकर 58 वर्ष हो गई. 

12 मंत्री की उम्र 70 साल से ज्यादा
कैबिनेट में 70 साल या उसे ज्यादा उम्र के 12 मंत्री, 60 से 69 साल के 23 मंत्री, 20 मंत्री 50 से 59 वर्ष, 14 मंत्री 40 से 49 वर्ष और 30 से 39 वर्ष के दो मंत्री शामिल हैं. एनडीए सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 12 सांसद ऐसे हैं, जिनकी उम्र 70 साल या इससे ज्यादा है. इसमें जीतनराम मांझी, राव इंद्रजीत सिंह, रामनाथ ठाकुर, वी. सोमन्ना, गिरिराज सिंह का नाम भी शामिल है. यूपी से आने वाले राजनाथ सिंह और हरदीप पुरी का नाम भी लिस्ट में है. सबसे युवा मंत्री टीडीपी के के राममोहन नायडू (36 वर्ष) हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 37 वर्षीय बीजेपी सांसद रक्षा खडसे हैं.

यूपी से अनुप्रिया सबसे युवा मंत्री
उत्तर प्रदेश से 9 मंत्रियों को मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह मिली है, जिसमें यूपी से राज्यसभा सांसद हरदीप पुरी, जयंत चौधरी, बीएल वर्मा, लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह, महराजगंज से सांसद पंकज चौधरी, गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान और आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल का नाम शामिल है. इसमें सबसे युवा  43 वर्षीय अनुप्रिया पटेल और उम्रदराज राजनाथ सिंह और हरदीप पुरी हैं. 

70 वर्ष और उससे अधिक आयु के मंत्री
– जीतन राम मांझी (79 वर्ष)
- राव इंद्रजीत सिंह (74 वर्ष)
- रामनाथ ठाकुर (73 वर्ष)
– वी. सोमन्ना (73 वर्ष)
- गिरिराज सिंह (72 वर्ष)
-राजनाथ सिंह (72 वर्ष)
- हरदीप सिंह पुरी (72 वर्ष)
- श्रीपद नाइक (71 वर्ष)
- डॉ. वीरेंद्र कुमार (70 वर्ष)
- मनोहर लाल (70 वर्ष)
– अर्जुन राम मेघवाल (70 वर्ष)
- भागीरथ चौधरी (70 वर्ष)

60 से 69 साल के मंत्री
- राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह (69 वर्ष)
– डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर (69 वर्ष)
– सी.आर. पाटिल (69 वर्ष)
- नितिन जयराम गडकरी (67 वर्ष)
- डॉ. जितेंद्र सिंह (67 वर्ष)
- कृष्णपाल गुर्जर (67 वर्ष)
-शिवराज सिंह चौहान (65 वर्ष)
- सुरेश गोपी (65 वर्ष)
-निर्मला सीतारमण (65 वर्ष)
- एच.डी. कुमारस्वामी (64 वर्ष)
- रामदास अठावले (64 वर्ष)
- संजय सेठ (64 वर्ष)
- जगत प्रकाश नड्डा (63 वर्ष)
- जुएल ओरम (63 वर्ष)
- जाधव प्रतापराव गणपतराव (63 वर्ष)
- एस.पी. सिंह बघेल (63 वर्ष)
– जॉर्ज कुरियन (63 वर्ष)
– बी.एल. वर्मा (62 वर्ष)
- सर्बानंद सोनोवाल (61 वर्ष)
– प्रह्लाद जोशी (61 वर्ष)
– पीयूष गोयल (60 वर्ष)
– दुर्गादास उइके (60 वर्ष)
– हर्ष मल्होत्रा ​​(60 वर्ष)

50 से 59 साल के मंत्री
– अमित शाह (59 वर्ष)
– जी किशन रेड्डी (59 वर्ष)
-पंकज चौधरी (59 वर्ष)
- नित्यानंद राय (58 वर्ष)
- कीर्तिवर्धन सिंह (58 वर्ष)
- गजेंद्र सिंह शेखावत (57 वर्ष)
– शोभा करंदलाजे (57 वर्ष)
- निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया (57 वर्ष)
– भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा (56 वर्ष)
- तोखन साहू (55 वर्ष)
– धर्मेंद्र प्रधान (54 वर्ष)
- भूपेन्द्र यादव (54 वर्ष)
– अन्नपूर्णा देवी (54 वर्ष)
– अश्विनी वैष्णव (53 वर्ष)
– किरण रिजिजू (53 वर्ष)
-ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया (52 वर्ष)
- डॉ. मनसुख मंडाविया (52 वर्ष)
– बंदी संजय कुमार (52 वर्ष)
– जितिन प्रसाद (50 वर्ष)
- अजय टम्टा (50 वर्ष)

40 से 49 साल के मंत्री
- मुरलीधर मोहोल (49 वर्ष)
-सतीश चंद्र दुबे (49 वर्ष)
– पबित्रा मार्गेरिटा (49 वर्ष)
– डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी (48 वर्ष)
- रवनीत सिंह (48 वर्ष)
– डॉ. एल. मुरुगन (47 वर्ष)
-कमलेश पासवान (46 वर्ष)
- राज भूषण चौधरी (46 वर्ष)
-जयंत चौधरी (45 वर्ष)
-सावित्री ठाकुर (45 वर्ष)
– सुकांत मजूमदार (44 वर्ष)
- अनुप्रिया पटेल (43 वर्ष)
-चिराग पासवान (42 वर्ष)
– शांतनु ठाकुर (41 वर्ष)

30 से 39 साल के मंत्री
– के. राममोहन नायडू (36 वर्ष)
– रक्षा निखिल खडसे (37 वर्ष)

दिल्ली में सीएम योगी की अमित शाह और राजनाथ से मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में चर्चा

BL Verma: एलआईसी एजेंट रहे यूपी के वो नेता जो मोदी सरकार में बने मंत्री

 

 

 

Trending news