Mathura News: यूपी के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल रालोद पर टिप्पणी कर नई बहस छेड़ दी. रालोद नेता ने लक्ष्मी नारायण चौधरी पर पलटवार किया है.
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर श्री बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं. मंदिर परिसर में ही कंट्रोल रूम बनाया गया है. मंगला आरती में कार्डधारकों को ही प्रवेश मिलेगा.
Sanatan Dharma Yogi Adityanath Statement: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म अमर है, इसे मिटाने वाले खुद समाप्त हो गए. उन्होंने मथुरा को अयोध्या-काशी की तर्ज पर विकसित करने और निष्काम कर्म के साथ विकसित भारत बनाने की अपील की.
Shri Krishna birthplace Mathura: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. मथुरा में काशी और अयोध्या से विशेष उपहार आए हैं, और गर्भगृह 200 किलो चांदी से सजा है. लखनऊ इस्कॉन में 1008 तीर्थों के जल से महाभिषेक होगा. प्रशासन द्वारा सुरक्षा चाक-चौबंद है.
Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद मामले में स्थानीय लोक अदालत में समझौता न हो पाने पर कल यानी मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट सुनवाई करेगा.
Mathura Shri Krishna Janmabhoomi Dispute: श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि मुस्लिम पक्ष कोर्ट के बाहर समझौता चाहता है, तो वे मेवात में 20 एकड़ जमीन और मस्जिद निर्माण का पूरा खर्च उठाने को तैयार हैं.
Mathura Mall Construction Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित ओमैक्स मॉल की निर्माणाधीन साइट पर शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया. निर्माण कार्य के दौरान मलबे में दबने से नेपाल और पश्चिम बंगाल के 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 1 घायल है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए घायलों के समुचित इलाज और पीड़ित परिवारों की मदद के निर्देश दिए हैं. मामले की जांच जारी है.
मथुरा कोर्ट ने आयुषी यादव हत्याकांड में माता-पिता नितेश यादव और ब्रजवाला को उम्रकैद की सजा सुनाई. कोर्ट ने बेटी की हत्या को क्रूर और वीभत्स अपराध मानते हुए दोनों पर जुर्माना भी लगाया. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
Mathura Road Accident: मथुरा में आगरा दिल्ली-हाईवे पर बुधवार को गजब नजारा दिखाई दिया. यहां खजूर से लदा एक ट्रक ट्रोले से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया. ट्रक को सीधा करने के लिए क्रेन आई लेकिन बदकिस्मती से क्रेन का कांटा टूट गया और ट्रक एक बार फिर बुरी तरह से सड़क पर पलट गया, जिससे ट्रक में लदे खजूर सड़क पर फैल गए, लेकिन लोग हादसे के बारे में न सोच खजूरों को लूटने में लग गए, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन भीड़ बेकाबू दिखी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Mathura News: हरिद्वार से मथुरा तक कांवड़ लेकर निकले चार बच्चों का वीडियो वायरल हो गया था. बच्चों ने स्कूल में फीस माफी और दोबारा से पढ़ाई शुरू होने की मन्नत मांगी थी. अब जिला प्रशासन ने उनकी मांगें पूरी कर दी हैं.
Shri Krishna Janmabhoomi Dispute: सुप्रीम कोर्ट में मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद की सुनवाई 2 सितंबर तक टल गई है. अदालत यह तय करेगी कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के किस वाद को मुख्य प्रतिनिधि मुकदमा माना जाए, जिस पर देश की निगाहें टिकी हैं.
Supreme Court Hearing/Shri Krishna Janmabhoomi Dispute: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में सुप्रीम कोर्ट आज अहम सुनवाई करेगा. अदालत तय करेगी कि कौन सी याचिका मुख्य प्रतिनिधि मुकदमा यानी रिप्रजेंटेटिव शूट बनेगी. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सूट नंबर 17 को मुख्य माना था, जिसका हिंदू पक्ष के अन्य वादियों ने विरोध किया है.
Mathura News: दिव्यांग दंपती के चार बच्चों ने अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू होने को लेकर भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगी. हरिद्वार से कांवड़ यात्रा उठाई.
Mathura News: मंदिर प्रबंधन की ओर से गेट पर बोर्ड लगाया गया है. इसमें साफ-साफ लिखा है कि महिला श्रद्धालुओं के छोटे कपड़े पहनकर आने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
Mathura News: मथुरा पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने 6 दिसंबर को होने वाली कारसेवा का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि अयोध्या की तरह मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए.
Mathura News: चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के आह्वान पर मथुरा में साधु संतों ने बैठक की. इसमें 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कारसेवा का ऐलान किया.
Encounter in Mathura: सरकारी विद्युत खंभों से तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को नौहझील पुलिस, एंटी थेफ्ट टीम और एंटी रिवार्डेड टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया
Mathura Murder Case: मथुरा से रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है. यहां पत्नी और बेटी ने मिलकर शख्स को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि मनोज सोनी अपनी बेटी के अफेयर में रोड़ा बन रहे थे. जिसके चलते मां-बेटी ने उन्हें रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक पटकथा लिख डाली. फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटी और बेटी के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान के तहत आज गोवर्धन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुद्दे को लेकर विशेष हवन-पूजन और यज्ञ का आयोजन किया गया. चित्रगुप्त पीठ ने 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणा की है.
Shri Krishna Janmabhoomi Dispute: सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए विशेष लोक अदालत में भेजा है. 7 अगस्त को मथुरा में पूर्व-सुलह बैठक होगी और 21 से 23 अगस्त 2026 तक सुप्रीम कोर्ट में अंतिम बैठकें होंगी.
Mathura News: मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट विरोधी अभियान के तहत आटा मिलों और मिठाई दुकानों पर छापेमारी की. 400 किलो पेड़ा नष्ट कराया गया और 6 खाद्य नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए.
Mathura News: मथुरा की थाना फरह पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मध्य प्रदेश के देवास जिले में बड़ी कार्रवाई की है. यहां रिफाइनरी तेल माफिया अशोक कुमार और उसके परिवार की ₹19.44 करोड़ की चल-अचल संपत्ति को कुर्क व सील कर दिया है. जब्त की गई संपत्तियों में कृषि भूमि, पेट्रोल पंप, नकद ₹12.50 लाख, टैंकर और लग्जरी वाहन शामिल हैं.