GK Quiz: क्या आप जानते हैं सोलर सिस्टम में किस ग्रह के पास कितने हैं चंद्रमा? सौरमंडल से जुड़े रोचक रहस्य
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2362447

GK Quiz: क्या आप जानते हैं सोलर सिस्टम में किस ग्रह के पास कितने हैं चंद्रमा? सौरमंडल से जुड़े रोचक रहस्य

GK Quiz: सौरमंडल से जुड़ी कुछ बातों के बारे में लोगों को जानकारी ही नहीं है. जैसे कि हम जानते हैं कि एक चंद्रमा हमारी पृथ्वी के पास है लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस ग्रह के पास कितने चंद्रमा हैं.

maximum  number of moons

GK Questions: सोलर सिस्टम यानी सौरमंडल से जुड़ी कुछ ऐसी भी बातें हैं जिसके बारे में हमें जानकारी ही नहीं है. जैसे कि हम जानते हैं कि हमारी पृथ्वी के पास एक चंद्रमा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अन्य ग्रहों के पास उनके कितने चंद्रमा हैं या किस ग्रह के पास चंद्रमा यानी उसका उपग्रह सबसे ज्यादा है? आइए, इस बारे में हम विस्तार से जानते हैं और अपना जेनरल नॉलेज और बढ़ाते हैं. 

ग्रह का चक्कर काटने वाले को उपग्रह कहते हैं इस तरह पृथ्वी ग्रह का चक्कर काटने वाला चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है. सौरमंडल के अन्य ग्रहों के पास भी अपने अपने चंद्रमा है. पृथ्वी के पास सिर्फ एक चंद्रमा है. सूर्य और 8 ग्रहों से बना हमारे सोलर सिस्टम (solar system) के सभी ग्रहों के पहले नाम जान लेते हैं. 

यह 8 ग्रह जो पृथ्वी की तरह ही सूर्य का चक्कर काटते हैं:-
बुध (Mercury)
शुक्र (Venus)
पृथ्वी (Earth)
मंगल (Mars)
बृहस्पति (Jupiter)
शनि (Saturn)
अरुण यानि यूरेनस (Uranus)
वरुण यानि नेपच्यून (Neptune)

सूरज के पास के ग्रह बुध और शुक्र ग्रह हैं. इन ग्रहों के पास चंद्रमा नहीं है. चूंकि, बुध सूर्य और उसके गुरुत्वाकर्षण के बेहद करीब है ऐसे में अपने चंद्रमा को वो नहीं धारण कर सकता है. शुक्र के पास चंद्रमा न होने का कारण वैज्ञानिक सुलझाने में लगे हैं. 

पृथ्वी ग्रह के पास एक उपग्रह है और वो है चंद्रमा. 
मंगल के पास उसका दो चंद्रमा है, एक का नाम फोबोस (Phobos) और डीमोस (Deimos) हैं.
जूपिटर यानी बृहस्पति ग्रह के पास चंद्रमा की संख्या 79 चंद्रमा है. यह ग्रह विशाल है जिसके चारों ओर इसके 79 चंद्रमा चक्कर लगाते हैं. इनमें से 53 चंद्रमा  के नाम दिए जा चुके हैं.बाकि को नाम नहीं दिया गया है. बृहस्पति के चंद्रमाओं में सबसे जाने माने Io (eye-oh), यूरोपा और कैलिस्टो हैं. बृहस्पति के पास ही सबसे बड़ा चंद्रमा है जिसका नाम गैनीमेड (Ganymede) है. ये चंद्रमा इतने बड़े हैं कि इन्हें केवल एक जोड़ी दूरबीन से ही देखा जा सकता है.

शनि के पास 82 चंद्रमा हैं जिनमें से 3 चंद्रमाओं की पुष्टि की जा चुकी है और इनके नाम भी हैं. बाकि 29 चंद्रमाओं की खोज और आधिकारिक नामकरण की प्रतीक्षा है.शनि के चंद्रमा बुध ग्रह से बड़े हैं. शनि के चंद्रमाओं के नाम मीमास, एन्सेलेडस (Enceladus) और टेथिस है. शनि का एक चंद्रमा टाइटन है जिसका अपना वातावरण भी है, चंद्रमाओं के साथ आमतौर पर ऐसा नहीं होता है. 

यूरेनस के 27 चंद्रमा हैं इनमें से कुछ आधे बर्फ के हैं. नेपच्यून के 14 नाम पाए चंद्रमा हैं. नेप्च्यून के चंद्रमाओं में से एक का नाम ट्राइटन है जोकि बौने ग्रह प्लूटो के बराबर है.

और पढ़ें- GK trending quiz: यूपी के इस जिले में बरसते हैं हीरे, क्या आप डायमंड सिटी के बारे में जानते हैं?

और पढ़ें- GK Quiz: 'बाप न मारेन फड़की, बेटवा तीरनदास' कहावत सुनी तो होगी, पर क्या जानते हैं इसका मतलब, पुरखों से जुड़ी है रोचक कहानी

और पढ़ें- GK Quiz: इस विशाल जानवर का पसीना होता है पिंक, जिसके हैं बड़े-बड़े दांत 

और पढ़ें- GK Quiz: सांपों के जानी दुश्मन है ये जानवर, पहले मारते है झपट्टा फिर चाव से खा जाते हैं

Trending news