रायबरेली में प्रियंका गांधी के दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द, लौट रही हैं दिल्ली
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand984906

रायबरेली में प्रियंका गांधी के दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द, लौट रही हैं दिल्ली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रायबरेली में दूसरे दिन के सभी प्रोग्राम रद्द कर दिए गए हैं. प्रियंका गांधी को आज अमेठी दौरे पर जाना था पर वह रविवार शाम ही अचानक अमेठी पहुंच गईं.

रायबरेली में प्रियंका गांधी के दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द, लौट रही हैं दिल्ली

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का रायबरेली (Raebareli) में दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. वह दिल्ली (Delhi) लौट रही हैं. रायबरेली दौरे के दूसरे दिन उनका आम लोगों से मिलने का कार्यक्रम था. 

यूपी बीजेपी की मीडिया कार्यशाला आज, सीखेंगे विपक्ष के हमलों का जवाब देने का हुनर

लखनऊ से वापस लौट रहीं हैं दिल्ली 
प्रियंका गांधी आज सुबह 7:30 बजे भुयेमऊ गेस्ट हाउस से सीधा लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं. वहां से वह दिल्ली रवाना होंगी. प्रियंका गांधी को आज अमेठी दौरे पर जाना था पर वह रविवार शाम ही अचानक अमेठी पहुंच गईं.

कल किया था अमेठी का दौरा
बता दें की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिन का समय बिताने के बाद प्रियंका गांधी रविवार को अपनी मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंची थी. रायबरेली पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया. यहां के लोगों से उन्होंने मुलाकात की.  

मैनपुरी में अवैध शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार, 4 फर्जी लाइसेंस भी हुए बरामद

 चुरवा हनुमान मंदिर में टेका था माथा
इससे पहले रविवार को रायबरेली सीमा पर प्रियंका गांधी ने चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेका और पुजारी से आशीर्वाद लिया. इसके बाद चुरुवा से भुएमऊ के लिए रवाना हो गईं. चुरवा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया गया. 

प्रियंका के कंधों पर जिम्मेदारी
विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में कांग्रेस की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के कंधों पर है. चुनाव को लेकर वह लगातार यूपी का दौरा कर बैठकें कर रही हैं. 

पढ़ने के लिए तैयार नहीं बच्चा, मां ने हाथ-पैर बांध पहुंचाया स्कूल, Video देख लोगों को याद आए अपने दिन

'आसरा' की बालकनी गिरी, गर्भवती महिला की मौत, तीन घायल, सपा शासन में बने थे क्वार्टर

WATCH LIVE TV

 

Trending news