Azamgarh News: यूपी एटीएस ने आजमगढ़ में आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े आरोपी मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया है. हथियार चलाने तथा बम की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्किये जाने की फिराक में था. पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं.
Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ जनपद का नाम एक बार फिर से अल कायदा से जुड़ा है. आजमगढ़ के रहने वाले एक युवक को एटीएस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह मुजाहिद बनाने का काम कर रहा था.
SP MLC controversial statement: 30 अगस्त 2026 को आजमगढ़ के नेहरू हॉल में आयोजित सपा की गोष्ठी में एमएलसी लाल बिहारी यादव का एक विवादित बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो जिसे भी प्रत्याशी बनाएं, कार्यकर्ताओं को उसी को वोट देना चाहिए. इस बयान का वीडियो वायरल होते ही भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने इसे लोकतंत्र और मतदाताओं का अपमान बताते हुए तीखा हमला बोला और सार्वजनिक माफी की मांग की.
Azamgarh News: रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में बस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई.
Azamgarh Murder Case: आजमगढ़ में घर के अंदर मिली महिला की खून से लथपथ लाश मिलने के मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. प्रेम संबंध से लेकर जमीन विवाद तक पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है.
Azamgarh News: आजमगढ़ के स्मिथ इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट गया. मंगलवार को सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरकर प्रदर्शन और नारेबाजी की
Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अंतरजनपदीय टप्पेबाज एवं चोर गैंग के सदस्य की अपराध से अर्जित करीब 1.92 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी व टप्पेबाजी से कमाए पैसों से 538.55 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी.
Azamgarh News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को लखनऊ, आगरा और आजमगढ़ समेत कई जिलों में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की मुख्य परीक्षा आयोजित की गई.
Azamgarh road accident news: आजमगढ़ में रात को डीजल से भरा एक टैंकर टायर फटने से अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकरा गया. टक्कर के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई, जिससे जिंदा जलकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. आग बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी.
Azamgarh News: आजमगढ़ से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मां अपने तीन बच्चों को साड़ी से बांधकर पोखरी में कूद गई. घटना में दो मासूम बेटों की डूबने से मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बेटी ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया और अपनी जान बचा ली. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आजमगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर झाड़-फूंक के नाम पर दो बहनों से दुष्कर्म व तीसरी से प्रयास किया गया. किसी को बताने या विरोध करने पर वह तांत्रिक विद्या से जान से मारने की धमकी दिया करता था.
Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. आरोपी फ्री मूवी और वेब सीरीज डाउनलोड कराने के नाम पर APK लिंक भेजकर मोबाइल हैक करता था. अब तक 17 लोगों से 22 लाख रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है.
Alam Badi Azmi Political Story: उत्तर प्रदेश के सबसे उम्रदराज विधायक आलमबदी का 22 जुलाई को इंतकाल हो गया. वह अपनी सादगी, ईमानदारी के लिए मशहूर थे. उत्तर प्रदेश के सबसे बुजुर्ग विधायकों में शामिल और पांच बार निजामाबाद से विधायक रहे आलमबदी आजमी, 92 साल की उम्र में इस दुनिया से कूच कर गए. वह अपनी सादगी, ईमानदारी और अवामी खिदमत के लिए मशहूर थे. उन्हें मंत्री जैसे बावकार पद को ठुकरा दिया. इन्हीं खूबियों की वजह से उन्हें 'पूर्वांचल का गांधी' कहा जाता था.
Samajwadi Party MLA Alam Badi Azmi Death: उत्तर प्रदेश के सबसे उम्रदराज समाजवादी पार्टी विधायक आलमबदी आजमी का 90 साल की उम्र में इंतकाल हो गया. पांच बार विधायक रहे आलमबदी अपनी सादगी, ईमानदारी और उसूलों वाली सियासत के लिए जाने जाते थे. लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनकी मौत की खबर सुनकर पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई.
Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस ने महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना विशाल उर्फ बाबू बीडी को गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ आजमगढ़ और वाराणसी में चोरी, लूट, चेन स्नेचिंग और गैंगस्टर एक्ट समेत 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
Azamgarh encounter News: आजमगढ़ के सरायमीर में गोकशी की सूचना पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी. तीन आरोपी गिरफ्तार हुए और 23.7 किलो गोवंशीय मांस, तमंचा व अन्य सामान बरामद किया गया.
Azamgarh News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध और फिरौती का एक बड़ा नेटवर्क सामने आया है. दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने कुख्यात अनिल पंडित गिरोह से जुड़े तीन सक्रिय शूटरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है.पकड़े गए तीन शूटरों में से दो, अभिनव उर्फ मोटा और विजय यादव, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं,
Azamgarh News: अखिलेश यादव पर अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर दिए जा रहे बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा पलटवार किया है.
Azamgarh news: आजमगढ़ जनपद में शादी समारोह के दौरान भोजन को लेकर हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत यादव समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Azamgarh Fire: यूपी के आजमगढ़ में गुरुवार सुबह एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई. आग की घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है.
Azamgarh News: आजमगढ़ में आबकारी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन राज किशोर सिंह का ट्रक चालक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. घटना के बाद सरकारी ड्यूटी में निजी नंबर की कार के इस्तेमाल और चालक से मारपीट को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
Azamgarh News: आजमगढ़ के सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनने की बजाय कुछ अधिकारी और कर्मचारी मोबाइल पर रील देखते कैमरे में कैद हो गए. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और एक उप निरीक्षक व एक सहायक विकास अधिकारी के खिलाफ जांच और नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति की गई.