शिक्षकों के बाद यूपी के अफसरों की बारी, पोर्टल पर संपत्ति का रिकॉर्ड देने के आदेश से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2332831

शिक्षकों के बाद यूपी के अफसरों की बारी, पोर्टल पर संपत्ति का रिकॉर्ड देने के आदेश से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

Lucknow News: योगी सरकार ने राज्यकर्मचारियों को चल और अचल संपत्ति की पूरी जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं.  राज्य सरकार ने चेतावनी के साथ अंतिम मौका दिया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ फाइल फोटो

Lucknow News (मयूर शुक्ला): योगी सरकार ने राज्यकर्मचारियों को चल और अचल संपत्ति की पूरी जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं.  राज्य सरकार ने चेतावनी के साथ अंतिम मौका दिया है, कहा कि राज्य सरकार के अधीन विभागों में जरूरत श्रेणी 1 और श्रेणी 2 के सभी अधिकारी 31 जुलाई तक वो अपनी चल अचल संपत्ति का सम्पूर्ण विवरण पोर्टल पर अपलोड कर दें. इसको लेकर अपर मुख्य सचिव की ओर आदेश जारी किया गया है. 

आदेश में लिखा है, शासनादेश दिनांक 18 अगस्त, 2023 द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 के नियम 24 के अनुसार मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल एवं अचल सम्पत्ति की जानकारी दर्ज करना 31.12.2023 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किये जाने की अपेक्षा करते हुए निर्देश दिए गए थे. चल अचल सम्पति की डिटेल समय से न किये जाने पर उसे प्रतिकूल रूप में लिया जायेगा. 

पदोन्नति पर न हो विचार
1 जनवरी 2024 के बाद होने वाली विभागीय चयन समिति की बैठकों में, ऐसे कार्मिकों द्वारा जब तक अपनी चल-अचल सम्पति का विवरण पोर्टल पर प्रस्तुत नहीं किया जाता तब तक उनकी पदोन्नति के प्रकरणों पर विचार नहीं किया आएगा. इसी को लेकर शासनादेश 6 जून 2024 से मानव सम्पदा पोर्टल पर चल अचल सम्पति का विवरण प्रस्तुत किये जाने के लिए निर्धारित समय 30 जून निर्धारित करते हुए चल-अचल सम्पति का विवरण प्रस्तुत नहीं करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के सुसंगत प्राविधानों के अधीन अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश भी निर्गत किये गए हैं. 

कर्मियों को एक और मौका
मालय सम्पदा पोर्टल की समीक्षा में यह संज्ञान में आया है कि उक स्पष्ट निर्देशों के उपरान्त भी पोर्टल पर कुल पंजीकृत कार्मिकों के सापेक्ष अपनी सम्प‌त्ति कर विवरण प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों की संख्या नग्ण्य है, यह स्थिति संतोषजनक नहीं कही जा सकती. इसलिए  कार्मिकों को एक अवसर और प्रदान करते हुए चल-अचल सम्पति का विवरण पोर्टल पर प्रस्तुत करने हेतु अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2024 निर्धारित किये जाने का निर्णय लिया गया है.

fallback

साइबर फ्रॉड के हुए हैं शिकार तो फौरन घुमाएं ये नंबर, ये रही शिकायत के जारी मोबाइल नंबर-ईमेल की लिस्ट

weird news: सात बार डस चुका सांप, सपने में बोला,' नौंवी बार तूझे कोई भी ताकत, तांत्रिक या डॉक्टर नहीं बचा पाएगा'

Trending news