मुजफ्फरनगर: लड़की, लड़के के शव रेल पटरियों पर मिले, झूठी शान के नाम पर हत्या का संदेह
Advertisement

मुजफ्फरनगर: लड़की, लड़के के शव रेल पटरियों पर मिले, झूठी शान के नाम पर हत्या का संदेह

जिले में दौराला रेलवे पुलिस थाने के पास रेल पटरियों पर एक लड़के और एक लड़की के शव पाए गए। पुलिस को इस मामले में झूठी शान के नाम पर हत्या किए जाने का संदेह है।

मुजफ्फरनगर : जिले में दौराला रेलवे पुलिस थाने के पास रेल पटरियों पर एक लड़के और एक लड़की के शव पाए गए। पुलिस को इस मामले में झूठी शान के नाम पर हत्या किए जाने का संदेह है।

पुलिस ने आज बताया कि लड़के की पहचान पॉलीटेक्निक के छात्र 22 वर्षीय विवेक कुमार के रूप में हुई है जो शनिवार से लापता था। लड़की के शव की पहचान नहीं हो पाई है जिसकी उम्र करीब 20 साल रही होगी। मामले में पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों मृतक मित्र थे और यह झूठी शान के नाम पर हत्या का मामला लगता है। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है।

Trending news