बीजेपी को कांग्रेस की सलाह'- 'आप भी पर्यटन करने आएं हाथरस'
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand759252

बीजेपी को कांग्रेस की सलाह'- 'आप भी पर्यटन करने आएं हाथरस'

प्रशासन की अनुमति के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं. राहुल और प्रियंका के हाथरस दौरे को राजनीतिक पर्यटन कहने पर कांग्रेस ने पलटवार किया है.

प्रियंका गांधी.

हाथरस: राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कफिला हाथरस पहुंच गया है. पुलिस ने पांच लोगों को जाने की अनुमति दी थी. प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के तीन और बड़े नेता हाथरस पहुंचे हुए हैं. इसके पहले दिल्ली-नोएडा फ्लाईवे पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई है. तो वहीं कांग्रेस का दल मथुरा पहुंचने पर सहारनपुर विधायक समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला राहुल और प्रियंका के साथ जाने की कोशिश की. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काफिले को पुलिस ने वहीं रोक दिया है. सुरक्षा के लिहाज से यमुना एक्सप्रेस वे पर राया कट पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात की गई है. 

 

पढ़ें: VIDEO: हाथरस की पीड़िता के अंतिम संस्कार के सवाल पर क्या बोले डीजीपी

वहीं सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर भी जारी है. भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं के हाथरस जाने को राजनीतिक पर्यटन कहने पर राजीव शुक्ला ने कहा है कि 'अगर एक गरीब के आंसू पोंछना और दुख-दर्द बांटना राजनीतिक पर्यटन है तो मैं तो चाहूंगा कि वो पर्यटन आप भी करें. राजस्थान में क्या कार्रवाई हुई है, आप खुद जाकर देख लें'. 

पढ़ें: हाथरस कांड: अवनीश अवस्थी बोले- पीड़ित परिवार की हर शिकायत सुनी, बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सरकार से सवाल पूछ कि 'क्या राहुल गांधी जी या प्रियंका गांधी ने कोई अपराध किया है. क्या बलात्कारियों को सजा देना पाप है. क्या अनाचारियों को जेल भेजकर कड़ी से कड़ी सजा की मांग करना पाप है. क्या पीड़िता के परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाना पाप है'

WATCH LIVE TV 

Trending news