अमेठी से केएल शर्मा से चुनाव में हारने के बाद बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. अमेठी के लोगों के साथ भविष्य के संबंधों के बारे में पूछे जाने पर स्मृति ईरानी ने कहा, “आप बहनों के भविष्य के बारे में पूछ रहे हैं, बहनों से रिश्ता तब टूट गया है जब आरती उठती है बहन की.”
Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के रुझानों में अमेठी से कांग्रेस के के एल शर्मा ने जीत हासिल की। स्मृति ईरानी को हार दिलाने को लेकर क्या बोले केएल शर्मा?
Amethi Election 2024: अमेठी में भले ही कांग्रेस की ओर से केएल शर्मा चुनावी मैदान में हैं, लेकिन यहां की जनता असली जंग छोटी दीदी यानी प्रियंका गांधी और बड़ी दीदी यानी स्मृति ईरानी के बीच मान बैठी है. जिसके चलते मुकाबला दिलचस्प हो गया है. यहां की जनता किसके साथ है, रिपोर्ट में देखिए.
Rajasthan Lok Sabha Election, Ashok Gehlot: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) इन दिनों अमेठी (Amethi Lok Sabha Seat) दौरे पर है. कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी केएल शर्मा (KL Sharma) के समर्थन में जनता को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच अशोक गहलोत ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-अमेठी के इन गली, मोहल्लों और दुकानों से दशकों पुराना नाता है. श्री राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) से लेकर वर्तमान तक ना जाने कितने किस्से, कहानियां और यादें जुड़ी हैं. आज चुनाव प्रचार के दौरान चाय की चुस्कियों के बीच सब कुछ ताज़ा सा हो गया.
Amethi Loksabha Seat: अमेठी से गांधी परिवार के दशकों के चुनावी जुड़ाव पर विराम लग गया है. 2019 के बाद से राहुल गांधी अमेठी से दूरी बनाए हुए हैं. 2024 में वहां से गांधी परिवार का कोई सदस्य उम्मीदवार नहीं है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर राहुल गांधी ने अमेठी क्यों छोड़ी? रिपोर्ट देखिए
नामांकन के आखिरी कुछ घंटे पहले यह साफ हो गया है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव नहीं लड़ेंगे. वह रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस ने आधिकारिक सूची जारी कर इसका ऐलान कर दिया है. अमेठी से कांग्रेस ने सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा को टिकट दिया है.
रायबरेली और अमेठी सीट पर उम्मीदवारों के नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। रायबरेली सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे तो वहीं के एल शर्मा अमेठी से लड़ेंगे चुनाव। इस बीच अमेठी में प्राइवेट फ्लाइट में ऐसे पहुंचा गांधी परिवार।
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस ने बड़ा ऐलान कर दिया है। रायबरेली सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे तो वहीं के एल शर्मा अमेठी से लड़ेंगे चुनाव। इस बीच सियासी पारा हाई हो गया है और राहुल के अमेठी से न चुनाव लड़ने को लेकर बीजेपी हमलावर होती दिखाई दे रही है। इस मामले पर कांग्रेस कार्यकर्ता का बड़ा बयान सामने आया है।
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस का सस्पेंस आखिर खत्म हुआ। कांग्रेस की रायबरेली और अमेठी सीट पर बड़ा फैसला हो गया है। रायबरेली और अमेठी सीट पर उम्मीदवारों के नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। रायबरेली सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे तो वहीं के एल शर्मा अमेठी से लड़ेंगे चुनाव।
KL Sharma Amethi: अमेठी से कांग्रेस पार्टी ने के.एल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, रायबरेली से राहुल गांधी इलेक्शन लड़ेंगे. दोनों नेता आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. जानें कौन हैं के. एल शर्मा जो राहुल गांधी की जगह स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस की रायबरेली और अमेठी सीट पर अब तक सस्पेंस बना हुआ था। तो वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा भी चुनाव नहीं लड़ रही हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है। रायबरेली और अमेठी सीट पर उम्मीदवारों का नाम आ गया है। सूत्रों का कहना है कि रायबरेली सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं तो वहीं के एल शर्मा को टिकट दी जा सकती है।
Amethi Lok Sabha Seat : दरअसल, अमेठी में नामांकन के लिए महज 18 घंटे का समय ही बचा है. अभी तक कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी न उतारे जाने पर यहां की जनता को साल 1981 की याद आने लगी है.
Loksabha Election 2024: पहले और दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. लेकिन Congress की तरफ से अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि Amethi और Raebareli seat से कौन चुनाव लड़ेगा. इन दोनों सीटों के लिए Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi का नाम सामने आ रहा है लेकिन इस पात पर मुहर नहीं लग पा रही. ऐसे में कांग्रेस नेता Deepak Singh ने बड़ा खुलासा किया है और BJP पर तंज कसा है.
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि अमेठी और रायबरेली सीट पर आज कांग्रेस बड़ा फैसला कर सकती है। बता दें कि आज दोपहर 2 बजे के बाद इन दोनों की सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया जा सकता है।
Uttar Pradesh Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश की दो सीटों अमेठी और रायबरेली को लेकर खड़ा हुआ सस्पेंस अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. उम्मीद जताई जा रही थी कि कांग्रेस अपनी परंपरागत सीट अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतार सकती है, लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि न तो राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं और न हीं प्रियंका गांधी रायबरेली से.
Amethi Lok Sabha Seat History: उत्तर प्रदेश की हॉटस्पॉट सीट अमेठी, जो कभी कांग्रेस का अभेद किला हुआ करती थी, वहां से BJP प्रत्याशी और मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी ने अपना पर्चा दाखिल कर लिया है. वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से अभी तक अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेठी में वापसी के लिए कांग्रेस एक बार फिर राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है. बहरहाल, आइए एक नजर अमेठी के चुनावी इतिहास पर डालते हैं.
CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पक्ष में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने कहा 'कांग्रेस का कोई प्रत्याशी यहां नहीं आ रहा है. मुझे मालूम पड़ा है बड़ी संख्या में यहां यदुवंशी भी रहते हैं. मैं सभी यदुवंशियों से कहना चाहता हूं आप सब भाग्यशाली हो, 5 हजार साल पहले भी भगवान कृष्ण ने धर्म के लिए पूरा जीवन कुर्बान किया था. पूरे जीवन धर्म की लड़ाई लड़ी. आज हमारे सामने पुन वो समय आया है. जब भगवान राम का आनंद आया है. बता दें कि स्मृति ईरानी अमेठी से तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं.
Amethi Candidates: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई की राज्य चुनाव समिति ने अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी का नाम प्रस्तावित किया था. अब कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति उत्तर प्रदेश में पार्टी के गढ़ों अमेठी और रायबरेली पर उम्मीदवारी को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को बैठक करेगी.
Uttar Pradesh Politics: ଗାନ୍ଧୀ ପରିବାରର ଗଡ଼ ଭାବେ ପରିଚିତ ଉତ୍ତର ପ୍ରଦେଶର ଆମେଠି-ରାଏବରେଲି ଲୋକସଭା ଆସନରେ ଏକ ଅସ୍ୱାଭାବିକ ନୀରବତା ଖେଳିଯାଇଛି। କାରଣ ଏହି ଆସନରେ କଂଗ୍ରେସ ପକ୍ଷରୁ ବର୍ତ୍ତମାନ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଦଳୀୟ ପ୍ରାର୍ଥୀ ଘୋଷଣା କରାଯାଇନାହିଁ।
Amethi Loksabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने का फैसला होने के बाद अब कांग्रेस ने अमेठी सीट पर प्रत्याशी का नाम लगभग तय कर लिया है. अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. सूत्रों का दावा है कि 1 मई को राहुल गांधी अमेठी से नामांकन दाखिल कर सकते हैं. पार्टी की तरफ से उनके नाम पर मुहर लग गई है. वीडियो देखें
Amethi-Raebareli Loksabha Seat 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर एक ओर राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं. तो वहीं यूपी की दो हाई प्रोफाइल सीट पर चुनाव दिलचस्प हो सकता है. दरअसल, गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाले अमेठी और रायबरेली में अब तक कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं. इन दोनों सीटों पर कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा इस पर अभी सस्पेंस हैं. इस बीच अमेठी में रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर लगे हैं. वहीं रायबरेली में प्रियंका गांधी और वरुण गांधी के बीच मुकाबले की चर्चा है. इस रिपोर्ट में देखिए पूरा माजरा क्या है?
Amethi Lok Sabha Seat 2024: अमेठी का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है. 20 मई को पांचवें चरण के मतदान से पहले अमेठी में पोस्टर वार भी शुरू हो गया है. कांग्रेस ने अभी तक नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. इसी बीच अमेठी में कांग्रेस दफ्तर के बाहर रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर लगे हैं. रॉबर्ट वाड्रा को अमेठी से चुनाव लड़ाने की मांग की गई है. पोस्टर में लिखा गया है कि ‘अमेठी की जनता करें पुकार, रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार’, निवेदक अमेठी की जनता. वीडियो देखें