करता करे ना कर सके, गुरु करे सब होय, गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों को इन शुभकामनाओं से करें याद
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2341618

करता करे ना कर सके, गुरु करे सब होय, गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों को इन शुभकामनाओं से करें याद

Guru Purnima 2024 Wishes: गुरु पूर्णिमा का पर्व आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा ति​थि को मनाया जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन महाभारत के रचयिता वेद व्यास का जन्म हुआ था. गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं.

Guru Purnima 2024 Wishes

Guru Purnima 2024 Wishes In Hindi: हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.  यह पर्व आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस साल गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई, 2024 को मनाई जाएगी. गुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का प्रतीक है. इस शुभ अवसर पर हम आपको बताने जा रहे हैं गुरु पूर्णिमा के संस्कृत श्लोक और कोट्स.

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा कब है? नोट करें व्यास जयंती की तारीख और शुभ मुहूर्त

 

गुरु पूर्णिमा के प्रसिद्ध दोहे, श्लोक और कोट्स (Famous couplets, verses and quotes of Guru Purnima)

1- गुरु गोविन्द दोऊ खड़े,काके लागूं पांय। बलिहारी गुरु अपने गोविन्द दियो बताय
गुरु पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

2- स्वर्गो धनं वा धान्यं वा विद्या पुत्राः सुखानि च ।
गुरु वृत्युनुरोधेन न किंचितदपि दुर्लभम् ।।
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं

Happy Sawan 2024 Wishes: तीन लोक नौ खंड में, महाकाल से बड़ा न कोय...सावन माह में अपनों को भेजें भक्ति में डूबी ये शुभकामनाएं

 

3- गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परम ब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं

4- देवद्विजगुरुप्राज्ञपूजनं शौचमार्जवम्।
ब्रह्मचर्यमहिंसा च शारीरं तप उच्यते।।
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं

5-गुरु बिनु भवनिधि तरइ न कोई।
जों बिरंचि संकर सम होई।।

6-करता करे ना कर सके, गुरु करे सब होय
सात द्वीप नौ खंड में, गुरु के बड़ा ना कोय.
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं

7-गुरु पूर्णिमा 2024 शुभकामना संदेश 
गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु गुरु देवो महेश्वर
गुरु साक्षात परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं

8-सही क्या है गलत क्या है ये सबक पढ़ाते हैं, झूठ क्या है और सच क्या है बात हमें समझाते हैं
जब सूझता नहीं कुछ भी हमें, तब राहों को सरल बनाते हैं.
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं

9-दिया ज्ञान का भंडार हमको, किया भविष्य के लिए तैयार हमको
हैं कृतज्ञ उन गुरुओं के हम, जो किया ऋणी अपार हमको
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं

10.गुरु बिनु भवनिधि तरइ न कोई।
जों बिरंचि संकर सम होई।।
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. Zeeupuk इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.

Sawan Shivratri 2024 Date: जुलाई या अगस्त कब है सावन शिवरात्रि? नोट करें डेट और जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
 

 

Trending news