Happy Sawan 2024 Wishes: तीन लोक नौ खंड में, महाकाल से बड़ा न कोय...सावन माह में अपनों को भेजें भक्ति में डूबी ये शुभकामनाएं
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2341447

Happy Sawan 2024 Wishes: तीन लोक नौ खंड में, महाकाल से बड़ा न कोय...सावन माह में अपनों को भेजें भक्ति में डूबी ये शुभकामनाएं

 Sawan Wishes 2024: सावन के महीने की शुरुआत होते ही पूरा वातावरण शिव मय हो जाता है तो आप भी महादेव की भक्ति में डूब जाइए और अपनों को भेजिए भक्ति से भरे शुभकामना संदेश.

Happy Sawan 2024 Wishes

Happy Sawan 2024 Wishes: भगवान शंकर को सावन मास काफी प्रिय है.  इसी कारण से महादेव के भक्तों के लिए सावन का पवित्र महीना बेहद खास होता है. श्रावण माह साल 2024 में 22 जुलाई, सोमवार के दिन से प्रारंभ हो रहा है. इस माह को भोलेनाथ की भक्ति के लिए शुभ माना जाता है. इस माह को खास बनाएं और अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को सावन की भक्तिमय शुभकामना सन्देश भी भेज सकते हैं. आइये नज़र डालते हैं कुछ सावन के शुभकामना संदेशों पर.

सावन में करें ऋषिकेश के इन प्राचीन शिव मंदिरों के दर्शन, शिव ने यहां की थी 60 हजार साल तपस्या

सावन माह के लिए शुभकामना संदेश -Happy Sawan 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos

1- नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

2- कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं
वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

3- सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं
अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं
शिव ही ब्रह्म, शिव ही शक्ति हैं.
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

4-सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं, जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं.
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

5-ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
नीलकंठ होकर भी विष से अलिप्त हैं भोले भंडारी।
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

6- कर्ता करे न कर सके, शिव करे सो होय.  तीन लोक नौ खंड में, महाकाल से बड़ा न कोय..
जय श्री महाकाल
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

7- फिक्र क्या करूँ में चार दिन की ये जिंदगानी है, जब तक मैं जिंदा हुँ महादेव तेरी पूजा ही मेरी कहानी है.
जय भोले… बम बम भोले…
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

8- शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है
आओ सावन में भगवान शिव का नमन करें, उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

9- जिंदगी जब महाकाल पर फिदा हो जाती है, सारी मुश्किलें जीवन से जुदा हो जाती है. 
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

10- शिव की महिमा होती है अपरंपार, जो सभी भक्तों का करती है बेड़ा पार
चलो आओ जुड़ बैठे शिव के चरणों में, मिल कर बांट लें हम भोले का यह प्यार
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

सावन में भूलकर भी न लगाएं इस तेल को हाथ, शरीर पर लगाया तो बहुत पछताएंगे आप

 

11- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्||
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

12- शिवजी के दरबार में,दुनिया बदल जाती है
रहमत से हाथ की,लकीर बदल जाती है
लेता है जो भी दिल से शिवजी का नाम 
एक पल में उसकी,तकदीर बदल जाती है.
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. Zeeupuk इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.

Mangala Gauri Vrat 2024: सावन में कब-कब है मंगला गौरी व्रत, बन रहे हैं बेहद दुर्लभ संयोग

Sawan Shiv Puja: सावन माह में भगवान शंकर को भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, नहीं मिलेगा पूजा का फल

 

Trending news