Chhath Puja Video: छठ पूजा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला नदी में पूजा कर रही होती है. अचानक एक सांप उसके पास आता है, लेकिन महिला घबराई नहीं. उसने सांप को शांतिपूर्वक अपने पास से गुजरने का रास्ता दिया और अपनी पूजा में कोई रुकावट नहीं आने दिया.
Chhath Puja 2024: मलेशिया से आई इन तस्वीरों को ही देखिए... जहां धूमधाम से छठ पूजा मनाया गया. खास बात ये है कि सिर्फ इस बार ही नहीं, बल्कि वहां कई सालों से ऐसे ही छठ पूजा मनाया जा रहा है. लिहाजा, Bihar Cultural Association, Malaysia के सौजन्य से हर वर्ष की तरह इस बार भी छठ महापर्व का आयोजन गीता आश्रम के प्रांगण में बड़े धूम धाम से किया गया. इस बार छठ व्रतिओं की संख्या सबसे ज़्यादा रही, जो Malaysia में छठ पूजा के प्रति लोगों के बढ़ते उत्साह को दर्शाता है. देखें वीडियो.
Chhath Puja 2024: लोक आस्था का सबसे कठिन व्रत छठ महापर्व, जो युगों-युगों से हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता आ रहा है. प्रकृति, परंपरा और पवित्रा के संगम के साथ चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व 36 घंटे के निर्जला के बाद आज संपन्न हो गया. इस दौरान सुबह-सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने छठ घाटों पर पहुंचे लोगों में आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला. देखें वीडियो.
JP Nadda In Chhath Puja 2024: भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा छठ पूजा शामिल होने के लिए बिहार की राजधानी पटना पहुंचे. इस दौरान उनके बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे और राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी साथ नजर आए. देखें वीडियो.
DGP Prashant Kumar Video: लखनऊ में डीजीपी प्रशांत कुमार ने छठ पर्व पूरे धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया. इस अवसर पर उन्होंने सूर्य उपासना के इस महापर्व को आस्था और समर्पण का महान संगम बताया. उन्होंने कहा कि छठ पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है. यह पर्व समाज में एकजुटता और सद्भाव को बढ़ावा देता है, जिसमें सभी जाति-धर्म के लोग एक साथ शामिल होकर आस्था प्रकट करते हैं.
Chhath Puja Video: उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ महापर्व की धूम मची हुई थी. घाटों के किनारे श्रद्धालुओं का अपार उत्साह और आस्था का संगम देखने को मिली. हर साल की तरह इस बार भी व्रती अपनी श्रद्धा के साथ सूर्य उपासना कर रही थी और छठी मैया के गीत भी गाई. नोएडा समेत उत्तर प्रदेश में छठ पूजा की तैयारिया थी. प्रशासन ने घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए थे. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल बनाए गए थे और जगह-जगह पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही थी.
आज यानी 8 नवंबर 2024 को आज का भाग्य शो में ज्योतिषाचार्य से जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य? छठ पूजा के चौथे दिन व्रती महिलाएं दे रही हैं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य...देश भर के छठ घाटों पर श्रद्धा का सैलाब..सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व का होगा समापन
UP Bihar Chhath Puja 2024: बिहार के विभिन्न जिलों में छठ पूजा का समापन हो गया. व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म किया. यह पर्व सूर्य उपासना के लिए मनाया जाता है, जिसमें व्रती सूर्य की आराधना करते हैं और उनकी कृपा की कामना करते हैं. छठ पूजा का व्रत सूर्य षष्ठी का व्रत आरोग्य, सौभाग्य और संतान के लिए रखा जाता है. स्कंद पुराण के अनुसार, राजा प्रियव्रत ने छठ व्रत रखा था और कुष्ट रोग से मुक्ति पाई थी. भगवान भास्कर की आराधना से व्रती अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.
Why is Arghya offered to the Sun during Chhath: छठ पूजा पर श्रद्धालु ठंडे पानी में खड़े होकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करते हैं. क्या यह महज आस्था की वजह से किया जाता है या इसके पीछे कोई विज्ञान का रहस्य भी छिपा है.
Chhath Puja 2024: भगवान सूर्य के उगते स्वरूप के अर्घ्य देने के साथ ही आज छठ पर्व 2024 का समापन हो गया. इस मौके पर देशभर के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. लोगों में आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला.
छठ महापर्व पर खूबसूरत तस्वीरें सामने आने लगी हैं. जहां सेलेब्स के जश्न का अंदाज देखने को मिला है. अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, रवि किशन से लेकर मनीष रानी और नेहा मर्दा का छठ लुक सामने आया है. चलिए दिखाते हैं सभी के सेलिब्रेशन की तस्वीरें.
Chhath Puja 2024: लोक आस्था पर्व के साथ निर्जला रह कर पर्व मनाती है. इस पर्व में आस्था ऐसी है कि हिंदू तो हिंदू हैं इस पर्व को मुस्लिम समुदाय के लोग भी कई वर्षों से पूरी आस्था के साथ मनाते आ रहें है. बिहार के सीतामढ़ी में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग छठ पूजा कर रहें हैं.
Chhath Puja Tradition of filling Kosi: छठ पूजा में कोसी भरना एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान है, जो संतान सुख और परिवार की खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इस परंपरा की शुरुआत सीता माता ने की थी. संध्या अर्घ्य के बाद परिवार के सभी सदस्य मिलकर गन्ने से घेरा बनाते हैं और उसमें मिट्टी के हाथी व रगोई सजाते हैं. कोसी भरने की इस परंपरा में संतान प्राप्ति की मन्नत पूरी होने पर विशेष पूजा होती है. पूजा के आरंभ में सिंदूर चढ़ाकर दीप जलाया जाता है और कलश में फल, ठेकुआ व अन्य सामग्री रखी जाती है. यह अनुष्ठान परिवार व समाज में एकता और समर्पण का संदेश देता है.
Chhath Puja: लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर पटना सहित पूरे बिहार में उत्साह है. गुरुवार को हजारों छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पटना के गंगा नदी के तट पर पहुंचे. इस दौरान नदी में डूबने से बिहार में 6 लोगों की मौत हो गई है.
Delhi Chhath Puja: दिल्ली के बेगम पुर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था के इस पर्व की डुबकी लगाई. यहां छठ व्रतियों में एक अलग ही उत्साह का माहौल देखने को मिला. सभी श्रद्धालु छठी मैया की भक्ति में सराबोर दिखाई दिए.
Chhath Puja 2024 Most Difficult Sadhana: छठ पूजा में दंडवत प्रणाम की कठिन साधना छठी माता के प्रति समर्पण और आस्था का प्रतीक है. व्रती अपनी मन्नत पूरी होने पर 36 घंटे का निर्जल व्रत रखते हैं और घाट तक की यात्रा को जमीन पर लेटकर पूरी करते हैं. इस साधना के दौरान हर बार सूर्य देव के 12 नामों का जाप किया जाता है, और आम की लकड़ी से जमीन पर निशान बनाते हुए आगे बढ़ते हैं. पहले यह दंड प्रणाम 13 बार होता था, लेकिन अब यह पूरी यात्रा में किया जाता है. इस कठिन साधना को संतति प्राप्ति और रोगमुक्ति के लिए भी किया जाता है, जिसमें शारीरिक और मानसिक समर्पण शामिल होता है.
Chhath Puja 2024: देशभर में छठ पूजा का महापर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. 5 नवंबर से शुरू हुए इस महापर्व का आज तीसरा दिन है. सभी व्रतियों ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया. इतना ही दिल्ली और हरियाणा के सीएम समेत की वरिष्ठ नेताओं भी छठी मैया की पूजा की. आइए आपको तस्वीरों दिखाते हैं.
Chhath Puja 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नड्डा गुरुवार की शाम पटना के छठ घाट पहुंचे स्टीमर पर सवार होकर छठ घाटों का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे.
Chhath Puja 2024 Vrat Paran: गुरुवार को महापर्व छठ की तीसरा दिन और कल सुबह उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के बात व्रत का पारण करेंगे. लेकिन व्रत का पारण कैसे करें. और किन खास बातों का ध्यान रखें. आइए आपको बताते हैं.
Chhath Puja 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान भास्कर को एक अने मार्ग स्थित आवास पर अर्ग अर्पित किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
Chhath Vrat Paran Vidhi: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का कल समापन हो जाएगा. शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ व्रत का पारण किया जाएगा.
What is the importance of Surya Dev Arghya- छठ पूजा में व्रती नदी या तालाब में कमर तक पानी में खड़े होकर ही सूर्य नारायण को अर्घ्य क्यों देते हैं, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.