Holi 2024 Wishes in Hindi: होली पर मिटानी हैं दिलों की दूरियां तो अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश 2167481
Advertisement

Holi 2024 Wishes in Hindi: होली पर मिटानी हैं दिलों की दूरियां तो अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश 2167481

Holika Dahan 2024 Wishes in Hindi: इस साल 25 मार्च को होली पूरे भारत में धूम-धाम से मनाई जाएगी.  होली के दिन सभी एक-दूसरे को गुलाल, रंग लगाते हैं और मिठाईयां खिलाते हैं. रंगों के इस सुखद पर्व को सेलिब्रेट करने के लिए और इस दिन को और अधिक स्पेशल बनाने के लिए हम अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को होली की बधाई या शुभकामना संदेश  भेज सकते हैं. 

Happy Holi Wishes 2024

Happy Holi 2024 whatsapp status: होली का त्योहार भारत में मनाये जाने वाले सभी पर्वों में से प्रमुख पर्व है. यह पर्व हिदूं पंचाग के अनुसार प्रति वर्ष वसंत ऋतु में फागुन माह की पूर्णिमा को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष होली 25 मार्च को मनाई जाएगी.  रंगों का यह त्योहार सिर्फ रंग नहीं खेला जाता बल्कि गिले-शिकवे भूलकर दुश्मन भी गले मिलते हैं. अगर आप अपने दोस्तों, चाहने वालों, रिश्तेदारों और परिजनों को होली की दिल खुश शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ संदेश लेकर आए हैं, जिनसे आप होली की हार्दिक शुभकामनाएं कह सकते हैं.

Holi 2024: कब है होली 24 या 25 मार्च, तारीख को लेकर दूर करें कंफ्यूजन और नोट करें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होली 2024 विशेज (Happy Holi 2023 Wishes Messages)

1-रंग के इस त्यौहार में, सभी रंगों की हो भरमार!
ढेर सारी खुशियों हो आपका संसार, यही दुआ है हमारी भगवान से हर बार.
होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

2-खुशियों से हो न कोई दूरी,रहे न कोई ख्वाहिश अधूरी
रंगों से भरे इस मौसम में, रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी.
होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

3-गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार.
होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

4-मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार
वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !
होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

रंगभरनी एकादशी पर कान्हा की नगरी में होली का धूम धड़ाका, गुलाल उड़ाते वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा में मदमस्त हैं भक्त

5-पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार
अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार.
होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

6-इन रंगो से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी, हमेशा महकती रहे यही दुआ हैं हमारी.
कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तों के प्यार की होली, ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली.
होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

Braj Ki Holi 2024: ब्रज में क्यों खास है होली, यहां देखें फूलों से लेकर लट्ठमार होली का पूरा शेड्यूल

7-फाल्गुन की बहार, चली पिचकारी उड़ा है गुलाल, रंग बरसे नीले हरे लाल
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

8-रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार, ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार
यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार,होली मुबारक हो मेरे यार
होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

9-दिलों को मिलाने का मौसम है,दूरियां मिटाने का मौसम है
होली का त्यौहार ही ऐसा है,रंगों में डूब जाने का मौसम है
होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

10-कामना है कि फागुन का ये रंगीन उत्सव
आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएं
होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

11-रूठे यार को मनाना है,इस बार गिले शिकवे मिटाना है
तो आ गया होली का त्योहार,आओ गले मिलकर करें नई शुरुआत
होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

रंगभरनी एकादशी पर कान्हा की नगरी में होली का धूम धड़ाका, गुलाल उड़ाते वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा में मदमस्त हैं भक्त

12-प्यार के रंग से भरो पिचकारी,स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली,सबको हो मुबारक हैप्पी होली
होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. Zeeupuk इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है. 

Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के साए में होली, 15 दिन के अंदर लगेगा सूर्य ग्रहण, पलटी मारेगी इन तीन राशियों की किस्‍मत

Grahan 2024: साल 2024 में कब-कब लगने जा रहा चंद्र और सूर्य ग्रहण, नोट कर लें तारीख और सूतक का समय

Trending news