)
June Festival 2024 List: वैदिक पंचांग के अनुसार 24 मई से ज्येष्ठ मास शुरू हो रहा है. भीषण गर्मी और लू के लिए जाना जाता है यह महीना कई महत्वपूर्ण व्रतों और त्योहारों को लिए हुए आता है. जून महीने में वट सावित्री पूजा, निर्जला एकादशी , अपरा एकादशी , शनि जयंती ज्येष्ठ अमावस्या (Jyeshtha Amavasya 2024 Date) समेत कई व्रत-त्योहार हैं. आइए जानते हैं कि जून के महीने में कौन से व्रत और त्योहार पड़ेंगे.
जून माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार (June 2024 Festival List)
तारीख -दिन हिन्दू त्योहार
1 जून 2024: हनुमान जयंती-ये तेलुगु हनुमान जयन्ती होगी.
2 जून 2024: रविवार-अपरा एकादशी
4 जून 2024: मंगलवार मासिक शिवरात्रि, प्रदोष वत (कृष्ण)
6 जून 2024: गुरुवार-ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती
10 जून 2024: विनायक चतुर्थी
15 जून 2024: शनिवार-मिथुन संक्रांति
17 जून 2024: गायत्री जयंती
18 जून 2024: मंगलवार-निर्जला एकादशी
19 जून 2024: बुधवार-प्रदोष व्रत (शुक्ल)
21 जून 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
22 जून 2024: शनिवार-ज्येष्ठ पूर्णिमा वत
25 जून 2024: मंगलवार-संकष्टी चतुर्थी
वट सावित्री व्रत (6 जून)
इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से यह व्रत रखती हैं. इस व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा होती है.
निर्जला एकादशी (18 जून)
हिन्दू धर्म के सबसे कठिन व्रतों में से एक निर्जला एकादशी इसी मास में पड़ती है. इस व्रत में जल ग्रहण किए बिना उपवास रखा जाता है. ये व्रत हर साल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है.
शनि जयंती (6 जून)
ज्येष्ठ मास में ही शनि देव, जो न्याय और कर्म के कारक माने जाते हैं, की जयंती भी मनाई जाती है.
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. Zeeupuk इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.