Jewar Airport: बीजेपी सांसद महेश शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट पूरे वेस्ट यूपी के विकास को नई गति दे रहा है. इससे रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं.
Noida News: उत्तर प्रदेश को ग्लोबल क्रिएटिव हब बनाने के इरादे से योगी सरकार जेवर में एक अत्याधुनिक AVGC-XR पार्क स्थापित करने जा रही है. इंफ्रास्ट्रक्चर-कनेक्टिविटी के मामले में बेहद खास इस प्रोजेक्ट के जरिए सरकार का लक्ष्य राज्य में डिजिटल क्रिएटिव इंडस्ट्री को नई गति देना और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार व निवेश के अवसर पैदा करना है.
मित्रों अब हम उत्तर प्रदेश में चल रही इलेक्ट्रॉनिक्स क्रांति का विश्लेषण करेंगे। आज उत्तर प्रदेश का जेवर भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स क्रांति के लिए नए अध्याय से जुड़ गया। आज जेवर के यमुना सिटी में करीब ₹6750 करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इनमें दो बड़े निवेश शामिल हैं। इन दोनों परियोजनाओं से करीब 3000 लोगों का रोजगार मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा आपको ध्यान से सुनना चाहिए। यूपी आज पिछले छ वर्ष से लगातार भारत के अंदर रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में काम कर रहा है। हमने पिछले 9 वर्ष के अंदर यूपी की अर्
Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या बढ़ने के साथ यात्रियों की आवाजाही भी बढ़ रही है. हालांकि दिल्ली और नोएडा से जेवर एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.चिल्ला बॉर्डर से करीब 70 किलोमीटर की दूरी तय करने में व्यस्त समय के दौरान दो से ढाई घंटे तक लग सकते हैं.
Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान सेवा शुरू कर दी गई है. अब एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए पार्किंग रेट भी तय कर दिए हैं.
Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर मंगलवार को नवी मुंबई से पहली फ्लाइट पहुंची. इसी के साथ जेवर से नवी मुंबई के लिए पहली उड़ान भी रवाना हुई. इस मौके पर यात्रियों और क्रू मेंबर्स में खास उत्साह देखने को मिला.
Jewar Airport: नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट लखनऊ पहुंच गई. लखनऊ एयरपोर्ट पर 5 बसें तैयार रखी गईं. विमान 172 किसानों को लेकर पहुंचा. इस मौके पर किसानों ने कहा कि हम बहुत खुश है. उनका कहना है कि पहली बार विमान में बैठे हैं. नोएडा से उड़ी इस फ्लाइट में महिलाओं की संख्या भी थी. इस मौके पर सीएम योगी की तारीफ की. किसानों की सीएम योगी से मुलाकात होगी. सभी किसान मिलकर सीएम योगी का धन्यावाद करेंगे. सुनिए किसानों ने क्या अनुभव साझा किया.
नोएडा के जेवर में बने नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार से कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत हो गई है. सुबह 8:05 बजे लखनऊ से आने वाली पहली फ्लाइट के लैंड करने के साथ ही एयरपोर्ट पर ऑपरेशन शुरू हुआ, जो बाद में वापस लखनऊ के लिए रवाना भी हुई.
Jewar Airport: ग्रेटर नोएडा के जेवर में 15 जून 2026 का दिन बेहद भावुक और ऐतिहासिक होने वाला है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए शुरू होने वाली पहली उड़ान में जेवर के 170 किसान और खेतिहर मजदूर (जिनमें 20 महिलाएं शामिल हैं) सफर करेंगे. विशेष बात यह है कि ये वही किसान हैं, जिनकी जमीन पर यह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना है, आइए विस्तार से जानें.
Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले यात्रियों के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है. ग्रेटर नोएडा के परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक प्राइवेट बसें चलाई जाएंगी, जिसके लिए परिवहन विभाग ने बस ऑपरेटरों से आवेदन मांगे हैं.
जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून के आसपास पहली उड़ान शुरू होने की संभावना है. यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 110 बसों के संचालन को मंजूरी दी है और विभिन्न प्राधिकरणों ने बस रूट तय करने का काम तेज कर दिया है.
UP Infra Update: दिल्ली-एनसीआर से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) अब डीएनडी (DND) फ्लाईओवर से लेकर सीधे आगरा एक्सप्रेसवे तक एक शानदार 31.2 किलोमीटर लंबा और 8-लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है.
दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. अब DND फ्लाईवे से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंच संभव होगी.
Delhi-NCR Development Project: दिल्ली एनसीआर के विकास में सरकार लगातार काम कर रही हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने मंगलवार को दिल्ली-NCR में बन रहे DND-फरीदाबाद-सोहना हाईवे और जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी परियोजना का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद दिल्ली-NCR में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को तेज व सुगम सफर की सुविधा मिलेगी, आइए विस्तार से जानें.
Noida International Airport: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और उत्तर भारत के लिए कनेक्टिविटी के एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) ने शुक्रवार (1 मई 2026) को आधिकारिक घोषणा की है कि 15 जून 2026 से व्यावसायिक विमान सेवाएं (Commercial Operations) शुरू हो जाएंगी.
Delhi-NCR Development Project: दिल्ली एनसीआर के विकास में नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-94 से 135 तक 11.2 किलोमीटर लंबे यमुना पुस्ता मार्ग का कायाकल्प करेगा. इसके लिए सिंचाई विभाग को 34.18 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. मई से शुरू होने वाला यह कार्य तीन माह में पूरा होगा, जिससे जेवर एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा और दर्जनों गांवों को राहत मिलेगी, आइए विस्तार से जानें.
Delhi-NCR Development Project: दिल्ली एनसीआर के नोएडा शहर में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच को बेहतर बनाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (KGP) से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है.अधिकारियों के अनुसार, दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला नया इंटरचेंज जुलाई तक तैयार हो सकता है.इससे नोएडा एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, आइए विस्तार से जानें.
Jewar Airport Update: दिल्ली एनसीआर के जेवर एयरपोर्ट (NIA) ने नेतृत्व में बड़ा फेरबदल किया है. BCAS के नियमों के तहत, एयरपोर्ट की कमान अब भारतीय मूल की नीतू सामरा को सौंपी गई है, जिन्हें अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है, आइए विस्तार से जानें कि कौन है नीतू सामरा.
Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले महीने उड़ानें शुरू करने की तैयारी बिल्कुल जोरों पर है. एयरलाइंस कंपनियों ने शुरुआत में 17 शहरों के लिए घरेलू उड़ानें शुरू करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है. यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) की एयरपोर्ट साइट पर मंगलवार को बोर्ड बैठक हुई.
Delhi-NCR Development Project: ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले महीने के अंतिम सप्ताह तक उड़ानें शुरू होने की तैयारी है. इसके मद्देनजर एयरपोर्ट तक पहुंच को सुगम और तेज बनाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 130 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क पर बस-वे विकसित करने की योजना तैयार की है, आइए विस्तार से जानें.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सफर को बेहतर बनाने के लिए एक शानदार पहल की जा रही है. शहर में जल्द ही 50 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरने वाली हैं. सबसे खास बात यह है कि इन बसों की कनेक्टिविटी जेवर में बन रहे नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक भी होगी.
Noida to Jewar Airport: नोएडा में सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. शहर में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सुधारने के लिए फीडर बस सेवा मई महीने से शुरू होने की तैयारी है. इस पहल से करीब दो लाख लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.