Mohini Vashikaran Mantra: दिवाली पर मोहिनी वशीकरण मंत्र से वश में रहेगा पसंदीदा इंसान, बीच से हट जाएगा कोई तीसरा
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1845672

Mohini Vashikaran Mantra: दिवाली पर मोहिनी वशीकरण मंत्र से वश में रहेगा पसंदीदा इंसान, बीच से हट जाएगा कोई तीसरा

Vashikaran Mantra: विष्णु भगवान के मोहिनी अवतार के साथ ही वशीकरण विद्या भी प्रचलित हो गई. सभी राक्षस मोहिनी के वश में हो गए थे. इस विद्या से आप भी अपने जीवनसाथी को वश में करके खुशहाल जिंदगी बिता सकते हैं. 

 

mohini vashikaran (File Photo)

Mohini Vashikaran Mantra on Diwali 2023: जब देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ तो अमृत बांटने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लिया.  भगवान के इस अवतार के साथ वशीकरण की विद्या भी प्रचलित हो गयी. कहा जाता है कि मोहिनी विद्या का सहारा लेकर विष्णु भगवान ने मोहिनी अवतार से सभी राक्षशों को अपने वश में कर लिया था.  मोहिनी वशीकरण विद्या अपने प्रेमी को वश में करने की विद्या है. इसके मंत्र सीधे तौर से प्रेम से जुड़े हुए हैं. इस विद्या की मदद से किसी के दिल में अपने लिए प्यार जगाया जा सकता है. बहुत से दंपतियों के बीच इसका इस्तेमाल किया जाता है ताकि उनका जीवन खुशहाल रह सके. यह विद्या किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती.

क्या है मोहिनी वशीकरण मंत्र का असर 
अगर प्रेमी प्रेमिका या पति पत्नी के रिश्ते में दरार आ रही है तो मोहिनी वशीकरण मंत्र का सहारा लेकर रिश्ता बचाया जा सकता है. इस मंत्र से शत्रु पर भी विजय पाई जा सकती है. धर्म और पुराणों के जानकारों के अनुसार, मोहिनी वशीकरण एक प्राचीन प्रथा है जो हजारों सालों से चली आ रही है. लेकिन इस विद्या का इस्तेमाल करते समय यह ध्यान रखना होता है कि किसी का बुरा करने के लिए इसका प्रयोग न करें. यह प्रक्रिया पूरी तरह से सकारात्मक उद्देश्य के लिए है जिससे किसी का नुकसान नहीं किया जा सकता है. इसकी सहायता से आप अपने रिश्ते सुलझा सकते हैं.

ऐसे करें इस शक्तिशाली मंत्र का इस्तेमाल 
मोहनी वशीकरण मंत्र :- जय मोहिनी: कामाख्या: मनो: वाचा कर्मणा: मोहिनी वश्य: वश्य: करिहं सवःअमीखु . इस मंत्र को गुरूवार के दिन साफ उच्चारण के साथ 1 हजार बार पढ़ें. और इस दौरान उस व्यक्ति का नाम लेते रहें और उसका चेहरा याद करते रहें. इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा कर लें.  नमक के साथ भी आप किसी को वश में कर सकते हैं. हथेली में एक चुटकी नमक रखें. अब जिसे  जिसे वश में करना चाहते है उसका नाम लेते हुए और चेहरा याद करते हुए 121 बार इस मंत्र का जाप करें -  ॐ वश्य वहसजूः वश्य्ज करइह फट फट सवः .. अंत में इस नमक को अपने ऊपर से 7 बार घुमा कर पीछे फेक दें.  वह व्यक्ति आप के वश में हो जायेगा.

 

Trending news