Happy New Year 2024: दुनिाया के इस देश ने मनाया सबसे पहले नया साल, जानिए किस देश में कब मनाया जाता है नया साल ?
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2037791

Happy New Year 2024: दुनिाया के इस देश ने मनाया सबसे पहले नया साल, जानिए किस देश में कब मनाया जाता है नया साल ?

Happy New Year 2024 Countdown Begins: नए साल के जश्न का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूब चुकी है. भारत जैसे कई देशों में अभी इस जश्न में थोड़ा सा समय है पर कई ऐसे देश है जहां पर नया साल का जश्न शुरू हो चुका है.

Happy New Year 2024: दुनिाया के इस देश ने मनाया सबसे पहले नया साल, जानिए किस देश में कब मनाया जाता है नया साल ?

Happy New Year 2024 Countdown Begins: नए साल के जश्न का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूब चुकी है. दुनिया में सबसे पहले नए साल का जश्न 'टोंगा में मनाया जाता है. भारत जैसे कई देशों में अभी इस जश्न में थोड़ा सा समय है पर कई ऐसे देश है जहां पर नया साल का जश्न शुरू हो चुका है. इस समय भारत के लोग नए साल का स्वागत करने के लिए पूरे तरीके से तैयार है. दुनिया के जिन देशों में नए साल की शुरूआत हो चुकी है, वहां से नई तस्वीरें आना शुरू हो चुकी है. दुनिया के सभी देशों में अलग-अलग समय पर नए साल की शुरुआत होती है, ऐसा अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के कारण होता है.

आपको बता दें कि हर देश में अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के अनुसार नया वर्ष शुरू होने का अलग- अलग टाइम पर मनाया जाता है. इसी टाइम जोन के हिसाब से जिस देश में सबसे पहले रात के 12 बजते हैं उस देश में नया साल मनाया जाना शुरू कर दिया जाता है. ऐसे में दुनिया के किस देश में भारतीय समय के अनुसार कितने बजे नया साल मनाया जाएगा, इसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं. इस लेख में हम आपको दुनिया के कुछ महत्वपूर्ण देशों के नए साल की टाइम के बारे में बताएंगे कि भारतीय समय के अनुसार किस देश में कब नया साल मनाया जाता है.

जानें इन देशों में कब मनाया जाता है नया साल-

न्यूज़ीलैंड - 31 दिसंबर, सुबह 11:00 बजे GMT (शाम 4.30 बजे IST)

ऑस्ट्रेलिया - 31 दिसंबर, दोपहर 1:00 बजे GMT (6.30 बजे IST)

जापान, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया - 31 दिसंबर, दोपहर 3:00 बजे GMT (8.30 बजे IST)

चीन, मलेशिया, सिंगापुर, हांगकांग, फिलीपींस - 31 दिसंबर, शाम 4:00 बजे GMT (9.30 बजे IST)

थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया - 31 दिसंबर, शाम 5:00 बजे GMT (रात 10.30 बजे IST)

भारत और श्रीलंका- 31 दिसंबर, शाम 5:30 बजे GMT (रात 12:00 बजे IST)

यूएई, ओमान, अज़रबैजान - 31 दिसंबर, रात 8:00 बजे GMT (1 जनवरी, 1.30 बजे IST)

ग्रीस, दक्षिण अफ्रीका, साइप्रस, मिस्र, नामीबिया - 31 दिसंबर, रात 10:00 बजे GMT (1 जनवरी, सुबह 3.30 बजे IST)

जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, मोरक्को, कांगो, माल्टा - 31 दिसंबर, रात 11:00 बजे GMT (1 जनवरी, सुबह 4.30 बजे IST)

यूके, आयरलैंड, पुर्तगाल - 1 जनवरी, रात 12:00 बजे GMT (सुबह 5.30 बजे IST)

ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली - 1 जनवरी, सुबह 3:00 बजे GMT (सुबह 8.30 बजे IST)

प्यूर्टो रिको, बरमूडा, वेनेजुएला, यूएस वर्जिन आइलैंड्स, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स - 1 जनवरी, सुबह 4 बजे GMT (सुबह 9.30 बजे IST)

यूएस ईस्ट कोस्ट (न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी, आदि), पेरू, क्यूबा, ​​​​बहामास - 1 जनवरी, सुबह 5:00 बजे GMT(सुबह 10.30 बजे IST)

मेक्सिको, कनाडा के कुछ हिस्से और अमेरिका - 1 जनवरी, सुबह 6:00 बजे GMT (सुबह 11.30 बजे IST)

यूएस वेस्ट कोस्ट (लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को, आदि) - 1 जनवरी, सुबह 8 बजे GMT (दोपहर 1.30 बजे IST)

हवाई, फ़्रेंच पोलिनेशिया - 1 जनवरी, सुबह 10 बजे GMT (दोपहर 3.30 बजे IST)

समोआ - 1 जनवरी, सुबह 11 बजे GMT (शाम 4.30 बजे IST)

बेकर द्वीप, हाउलैंड द्वीप - 1 जनवरी, दोपहर 12 बजे GMT (शाम 5.30 बजे IST)

यह भी पढ़े-  Happy New Year 2024: इस देश में सबसे पहले मना न्यू ईयर, आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न

Trending news