Fun Fact: कंप्यूटर पर काम करने के लिए Mouse का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसे 'चूहा' नाम क्यों दिया गया?
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand879337

Fun Fact: कंप्यूटर पर काम करने के लिए Mouse का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसे 'चूहा' नाम क्यों दिया गया?

माउस के नाम के पीछे इसके आकार और रफ्तार का ही रोल है. जानें कैसे पड़ा इसका नाम...

Fun Fact: कंप्यूटर पर काम करने के लिए Mouse का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसे 'चूहा' नाम क्यों दिया गया?

निमिषा श्रीवास्तव/नई दिल्ली: कंप्यूटर पर काम करने के लिए माउस का इस्तेमाल हम सब करते हैं. स्क्रीन पर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए या किसी आयकन को क्लिक करने के लिए माउस की मदद लेते हैं. लेकिन कई बार यह जरूर सोचते होंगे कि एक छोटे से जानवर चूहे पर ही इसका नाम क्यों रखा गया. दुनिया भर में इतने जीव-जंतुओं और चीजों में से इसका नाम माउस ही क्यों पड़ा? आइए जानते हैं कंप्यूटर के इस चूहे के बारे में...

ये भी पढ़ें: Whatsapp ने आपको 17 तरह के दिल दिए हैं, सबका होता है अलग मतलब, जानते हैं आप?

पहला माउस लकड़ी का बना था
दरअसल, माउस का जब इन्वेशन किया गया, तो इसका नाम रखा गया पॉइंटर डिवाइस (Pointer Device). 1960 के दशक में डगलस कार्ल एंगेलबर्ट (Douglas Engelbart) ने इसका आविष्कार किया था. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि उन्होंने दुनिया का पहला माउस लकड़ी का बनाया था, जिसमें धातु के 2 पहिये लगे थे. हम उस समय की बात कर रहे हैं, जब कंप्यूटर्स की फर्स्ट जनरेशन चल रही थी. यह वह दौर हुआ जब कंप्यूटर्स का साइज लगभग एक कमरे के बराबर होता था. 

ये भी पढ़ें: UP Anganwadi 2021: 5वीं और 12वीं पास के लिए निकलीं 50 हजार से ज्यादा भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

एकदम चूहे की तरह दिखता और काम करता है माउस
आइए बात करते हैं कि कंप्यूटर का नाम माउस क्यों रखा गया. दरअसल, माउस के आविष्कार के बाद जब इसकी डिजाइनिंग की बात आई, तो देखा गया कि Mouse एक छोटा सा डिवाइस है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि एक चूहा दुबक कर बैठा हो. उसके पीछे से निकलने वाला वायर एकदम चूहेकी पूंछ सा है. इसके अलावा, जैसे चूहा फुर्ती से सारा काम करता है, वैसे ही इस माउस का काम भी यही है कि हमारे काम की स्पीड बढ़ा सके. इतना सब सोचने के बाद इसका नाम माउस न रखा जाता तो माउस के साथ अन्याय होता.

ये भी पढ़ें: Knowledge: UPI से हो जाते हैं लेन-देन के सभी काम आसान, कितना जानते हैं इसके बारे में?

माउस को पहले कहा जाता था Turtle?
एक और कहानी प्रचलन में है, जिसके अनुसार माउस को पहले Turtle कहा जाता था. ऐसा इसलिए क्योंकि कंप्यूटर के इस माफस का शेल भी कछुए की तरह ही हार्ड होता है और शेप भी कुछ मिलता-जुलता है. हालांकि, कछुए की रफ्तार इतनी कम होती है कि माउस पर उसका नाम खास जंचा नहीं. 

ये भी पढ़ें: स्वस्थ रहना है तो शिमला मिर्च से कर लें दोस्ती, इतने फायदे आप जानते भी नहीं होंगे

मार्केट में अब आ गए हैं ब्लूटूथ माउस
टेक्नोलॉजी से भरपूर इस जमाने में, जब वायर्स को पीछो छोड़ Bluetooth वाले माउस आ गए हैं, यानी जबसे चूहे की पूंछ गायब हो गई है, तो अब इसका नाम क्या होना चाहिए? इसपर भी मजाक-मजाक में चर्चाएं चलती रहती हैं. 

WATCH LIVE TV

Trending news