WPL 2024 Schedule: 23 फरवरी से आगाज, 17 मार्च को फाइनल, देख लें वुमेंस प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2074249

WPL 2024 Schedule: 23 फरवरी से आगाज, 17 मार्च को फाइनल, देख लें वुमेंस प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल

WPL 2024 Schedule:  वुमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का शेड्यूल सामने आ चुका है. टूर्नामेंट की शुरुआत 23 फरवरी से हो रही है जबकि फाइनल मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे. देखें पूरा शेड्यूल 

WPL 2024 Schedule: 23 फरवरी से आगाज, 17 मार्च को फाइनल, देख लें वुमेंस प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल

WPL 2024 Schedule: वुमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का शेड्यूल सामने आ चुका है. 23 फरवरी 2024 से दूसरे सीजन की शुरुआत होगी. पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच पहले सीजन का फाइनल मैच खेला गया था. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे. इस बार फाइनल मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा. 

17 मार्च को खेला जाएगा फाइनल
वुमेंस प्रीमियर लीग के 11 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे जबकि सेमीफाइनल और फाइनल सहित नॉकआउट सहित 11 मैच दिल्ली में आयोजित होंगे.  टूर्नामेंट में कुल 5 टीम शामिल हो रही हैं. बता दें कि WPL 2024 का फाइनल मैच 17 मार्च को खेला जाएगा. एलिमिनेटर और फाइनल मैच मुंबई में खेला जाएगा. डबल हेडर को छोड़कर सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे. 

पिछले सीजन की तरह ही होगा टूर्नामेंट
वुमेंस प्रीमियर लीग के इस सीजन का आयोजन भी पिछले साल के फॉर्मेट में ही खेला जाएगा. इसमें  3 टीमें लीग राउंड से प्लेऑफ में जगह बनाएंगी. अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट कटाएगी जबकि दूसरे औऱ तीसरे नंबर की टीम के बीच मं 15 मार्च को एलिमिनेटर खेला जाएगा. पिछले सीजन में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. फाइनल में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त दी थी. 

WPL 2024 का पूरा शेड्यूल
23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
25 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
26 फरवरी - यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
27 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
28 फरवरी - मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
29 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
1 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
2 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
3 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
4 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु
5 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
6 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली
7 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
8 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, दिल्ली
10 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली
11 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
12 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली
13 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, दिल्ली
15 मार्च- दिल्ली में एलिमिनेटर
17 मार्च - दिल्ली में फाइनल 

Trending news