कानपुर देहात में सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Advertisement

कानपुर देहात में सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

कानपुर देहात के गजनेर में दो सगी बहनों को घरों में बंधक बनाकर तीन युवकों ने तीन दिन तक कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कानपुर देहात में सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

कानपुर : कानपुर देहात के गजनेर में दो सगी बहनों को घरों में बंधक बनाकर तीन युवकों ने तीन दिन तक कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गजनेर के महाराजपुर निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि 17 मार्च की रात पड़ोसी पंकज, अमित और विवेक सिंह उनके घर में घुस गये और छोटी दो बेटियों को डरा धमकाकर कमरे में बंद कर दिया, इसके बाद दोनों बड़ी बेटियों के साथ तीन दिन तक घर बंद करके दुष्कर्म किया।

पुलिस टीम इन तीनों युवकों के खिलाफ दबिश देने निकली और कल देर रात एक आरोपी विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एवं दलित एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending news