यूपी विधानसभा का सत्र आज से, दूरदर्शन दिखाएगा सीधा प्रसारण
Advertisement

यूपी विधानसभा का सत्र आज से, दूरदर्शन दिखाएगा सीधा प्रसारण

उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही का दूरदर्शन पर आज सीधा प्रसारण किया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया, ‘उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के 15 मई को शुरू होने वाले प्रथम सत्र से कार्यवाही का दूरदर्शन के माध्यम से सीधे प्रसारण का मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) और विधानसभा अध्यक्ष (हृदय नारायण दीक्षित) द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है.’ 

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र का दूरदर्शन करेगा सीधा प्रसारण.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही का दूरदर्शन पर आज सीधा प्रसारण किया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया, ‘उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के 15 मई को शुरू होने वाले प्रथम सत्र से कार्यवाही का दूरदर्शन के माध्यम से सीधे प्रसारण का मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) और विधानसभा अध्यक्ष (हृदय नारायण दीक्षित) द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है.’ 

विज्ञप्ति में कहा गया कि विधानसभा की कार्यवाही के सीधे प्रसारण से जनता अपने प्रतिनिधियों की विधानसभा में गतिविधियों को देख सकेगी. पूर्व में भी कई बार विधानसभा की कार्यवाहियों के सीधे प्रसारण के विषय में चर्चा हो चुकी है परंतु इसे मूर्त रूप नहीं दिया जा सका. इसमें बताया गया कि वर्तमान सरकार के गठन के बाद आहूत प्रथम सत्र से ही विधानसभा की कार्यवाही के सीधे प्रसारण का निर्णय लिया गया, जिससे प्रदेश की जनता को उसका लाभ मिल सके.

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक सोमवार को राज्य विधान मण्डल के संयुक्त सत्र को सम्बोधित करेंगे. राज्यपाल को राष्ट्रपति द्वारा जारी किये गये नये प्रोटोकाल के दिशा-निर्देशानुसार राज्य विधान मण्डल के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित करने से पहले राजभवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा. इसके पश्चात् राज्यपाल विधान भवन के लिए प्रस्थान करेंगे.

राजभवन के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल के विधान भवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री, विधान परिषद के सभापति, विधान सभा अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया जाएगा. राज्यपाल विधान भवन पोर्टिकों में ‘नेशनल सेल्यूट’ लेंगे तथा इसके पश्चात विधान सभा मण्डप के लिये प्रस्थान करेंगे. विधान सभा मण्डप के लिये प्रस्थान का क्रम राष्ट्रपति द्वारा जारी किये गये नये प्रोटोकाल के अनुसार होगा.

Trending news