फेसबुक पर बने 'बेटे' की शादी में शामिल होने के लिए विदेश से UP पहुंची यह मां
Advertisement

फेसबुक पर बने 'बेटे' की शादी में शामिल होने के लिए विदेश से UP पहुंची यह मां

गोरखपुर के पिपराइच के रहने वाले कृष्ण मोहन त्रिपाठी की शादी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इसकी वजह है इस शादी में विदेशी मेहमान डेब मिलर का शामिल होना। दरअसल, डेब की जान-पहचान कृष्ण मोहन त्रिपाठी से फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों में मां-बेटे का रिश्ता बन गया। इसके बाद कृष्ण ने अपनी विदेशी मां को अपनी शादी में आने का न्यौता दिया।

फेसबुक पर बने 'बेटे' की शादी में शामिल होने के लिए विदेश से UP पहुंची यह मां

गोरखपुर: गोरखपुर के पिपराइच के रहने वाले कृष्ण मोहन त्रिपाठी की शादी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इसकी वजह है इस शादी में विदेशी मेहमान डेब मिलर का शामिल होना। दरअसल, डेब की जान-पहचान कृष्ण मोहन त्रिपाठी से फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों में मां-बेटे का रिश्ता बन गया। इसके बाद कृष्ण ने अपनी विदेशी मां को अपनी शादी में आने का न्यौता दिया।

डेब 25 जनवरी को गोरखपुर पहुंची और 29 जनवरी को हुई कृष्ण मोहन की शादी में शामिल हुई। उन्होंने कृष्ण की पत्नी को गिफ्ट में 125 साल पुरानी रिंग दी। डेब ने शादी के दौरान साड़ी ही पहनी। डांस किया और हर रस्म में शामिल हुईं। फेसबुक पर बातचीत के दौरान डेब ने कृष्ण मोहन को बताया कि उनके बच्चे नहीं है। उन्होंने कृष्ण से पूछा कि क्या वे उनके बेटे बनेंगे? इसके बाद से दोनों में मां-बेटे का रिश्ता बन गया। डेब का कहना है कि वह यहां शादी में शामिल होकर बेहद खुश हैं और उन्हें सभी लोगों से खूब प्यार मिला।

 

 

Trending news