Chhath Puja 2022 : छठ पूजा पर महंगाई ने तोड़ी कमर, 80 रुपये में बिक रहा सूप डलिया
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1414726

Chhath Puja 2022 : छठ पूजा पर महंगाई ने तोड़ी कमर, 80 रुपये में बिक रहा सूप डलिया

चार दिन के छठ पर्व पर महंगाई की मार दिख रही है. पिछले साल की तुलना में इस बार पूजा सामग्री से लेकर फल आदि दोगुना दामों में बिक रहे हैं.

Chhath Puja 2022 : छठ पूजा पर महंगाई ने तोड़ी कमर, 80 रुपये में बिक रहा सूप डलिया

लखनऊ : नहाय-खाय के साथ छठ पूजा (Chhath Puja 2022) की शुरुआत हो चुकी है. चार दिन के इस महापर्व पर महंगाई की मार दिख रही है. पिछले साल की तुलना में इस बार पूजा सामग्री से लेकर फल आदि दोगुना दामों में बिक रहे हैं. ऐसे में छठ व्रतियों के चेहरे पर निराशा साफ दिख रही है. छठ व्रतियो का कहना है कि पिछले साल जो सूप-डलिया 50 से 60 रुपये में बिक रहा था. वह इस साल 80 से 90 रुपये में बिक रहा है.   

कोरोना ने पहले ही तोड़ रखी है कमर 
छठ व्रतियों का कहना है कि दो साल से कोरोना ने पहले ही कमर तोड़ रखी है. कोरोना काल में लोगों की आमदनी बढ़ी नहीं. कईयों की नौकरी भी चली गई. ऐसे में व्रतियों को पूजा सामग्री  खरीदने में कटौती करनी पड़ रही है. बजट बिगड़ने न पाए इसलिए व्रती महिलाएं ऐसा कर रही हैं. व्रतियों का कहना है कि मंडी से फुटकर बाजार लगभग दोगुना अधिक तेज है. सभी मौसमी फल, सब्जियां और अन्य पूजन सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं. 

बे मौसम आए फल सबसे ज्‍यादा महंगे 
छठ व्रतियों का कहना है कि पूजन सामग्री के अलावा बे मौसम आए फलों के दाम सबसे ज्‍यादा हैं. आम 300 से 350 रुपये किलो में बिक रहा है. अंगूर 350 से 400 रुपये किलो में बिक रहा है. केला भी 50 से 60 रुपये दर्जन बिक रहा है. 

फल             पिछले साल की कीमत                इस साल की कीमत
आम            200 रुपये से 250 रुपये किलो      300 से 350 रुपये किलो
केला            40 से 45 रुपये दर्जन                  50 से 60 रुपये दर्जन 
सेब              80 रुपये किलो                          100 रुपये किलो 
सिंघाड़ा         60 रुपये किलो                           80 रुपये किलो 
सीताफल      130 रुपये किलो                        150 रुपये किलो 
गन्ना             35 रुपये पीस                            45 रुपये पीस 
नारियल        30 से 35 रुपये प्रति पीस              40 से 50 रुपये प्रति पीस 
संतरा           60 से 70 रुपये किलो                  80 से 90 रुपये प्रति किलो 
अनार          120 रुपये किलो                         160 रुपये किलो 
नाशपाती      140 से 145 रुपये किलो               150 से 160 रुपये किलो 
अमरूद       50 से 60 रुपये किलो                   70 से 80 रुपये किलो 

Trending news