ICC Womens T20 WC 2023: दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका मैच से होगा टी-20 वर्ल्डकप का आगाज, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Advertisement

ICC Womens T20 WC 2023: दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका मैच से होगा टी-20 वर्ल्डकप का आगाज, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

ICC Womens T20 World Cup 2023: महिला टी-20 विश्वकप 2023 (ICC Womens T20 World Cup 2023)  10 फरवरी से शुरू हो रहा है. पहला मैच दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका (SA vs SL Women) के बीच होगा. यहां देखिए इस मैच को आप कहां देख पाएंगे. 

ICC Womens T20 WC 2023: दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका मैच से होगा टी-20 वर्ल्डकप का आगाज, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

ICC Womens T20 World Cup 2023: आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप 2023 (ICC Womens T20 World Cup 2023) का रोमांच 10 फरवरी यानी आज से शुरू होने जा रहा है. जिसका पहला मैच दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका (SA vs SL Women) के बीच खेला जाएगा. जबकि भारतीय टीम के सफर का आगाज 12 फरवरी से होगा. जब पहले ही मैच में टीम के सामने पाकिस्तान की चुनौती होगी. यहां जानिए इस मैच से जुड़ी सभी डिटेल, साथ ही इस मैच से जुड़ी सभी डिटेल.

महिला टी-20 विश्वकप 2023 का पहला मैच किसके बीच होगा? (ICC Womens T20 WC 2023 1st Match)
टी-20 विश्वकप का आगाज दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहले मैच से होगा. 

महिला टी-20 विश्वकप 2023 का पहला मैच किस टाइम खेला जाएगा? SA vs SL Women Match Time
भारतीय समयानुसार  दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहला मैच रात 10.30 से शुरू होगा. 

महिला टी-20 विश्वकप 2023: किस मैदान पर खेला जाएगा पहला मैच? SA vs SL Women Match Venue
दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहला मुकाबला कैपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा. 

श्रीलंका टीम का स्क्वॉड में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं? (Sri Lanka Women Squad) 
चमारी अथापथु (कप्तान), नीलाक्षी डी सिल्वा, ओशादी रणसिंघे, हर्षिता मदावी, कविशा दिलहारी, इनोका रणवीरा, अमा कंचना, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया, मालशा शेहानी, तारिका सेवंडी, सत्य संदीपनी, विस्मी गुणरत्ने, कौशानी नुत्यांगना.

दक्षिण अफ्रीका के स्क्वॉड में कौन-कौन से प्लेयर्स हैं? (South Africa Women Sqad) 
एनेके बॉश, लारा गुडाल, ताज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस (कप्तान), लौरा वोल्वार्ड्ट, क्लो ट्राइटन, डेल्मी टकर, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), मसाबाटा क्लास, मरिज़ैन कप्प, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, शबनिम इस्माइल, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्क्सन. 

महिला टी-20 विश्वकप 2023: SA vs SL Women Match Live streaming
महिली टी-20 विश्वकप के प्रसारण के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर इसका लाइव प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा आप मोबाइल पर डिज्नी+हॉटस्टार पर भी मैच को देख पाएंगे. 

भारत और पाकिस्तान के बीच कब मैच होगा ? IND vs Pak ICC Women's T20 World Cup 2023
भारतीय टीम का अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 12 फरवरी को मुकाबला होगा. 

Trending news