खेसारी लाल यादव का नया सावन स्पेशल सॉग "लेके चलीं अपाची से" रिलीज, जोया खान इस लुक में आईं नजर
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1257612

खेसारी लाल यादव का नया सावन स्पेशल सॉग "लेके चलीं अपाची से" रिलीज, जोया खान इस लुक में आईं नजर

खेसारी और जोया की जोड़ी को इंटरनेट यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने को कई लाख लोग देख चुके हैं....

खेसारी लाल यादव का नया सावन स्पेशल सॉग "लेके चलीं अपाची से" रिलीज, जोया खान इस लुक में आईं नजर

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song 2021:भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का नया सावन भोजपुरी सॉन्ग 2022 (Khesari Lal Yadav New Saawan Bhojpuri Song 2022) "लेके चलीं अपाची से" ( Leke Chali Apachi Se )  रिलीज हो गया है. इस गाने में खेसारी अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं.  "लेके चलीं अपाची से"  सॉन्ग को वेब म्यूजिक यूट्यूब चैनल (Wave Music Youtube Channel) पर गुरुवार को रिलीज किया गया है. इस गाने को खेसरी लाल यादव ने गाया है. 

 "लेके चलीं अपाची से" गाने में इनकी रही यह भूमिका 
 "लेके चलीं अपाची से"  की लिरिक्स को यादव मुकेश ने लिखा है. जबकि संगीत आर्य शर्मा ने दिया है. आर्य शर्मा के ही निर्देशन में बना है. यूं तो खेसारी लाल यादव का हर गाना अलग होता है, लेकिन बोल बम का यह गाना अब तक का सबसे अलग और नया है. खेसारी लाल यादव का सावन स्‍पेशल भोजपुरी गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. खेसारी का गाना यूट्यूब पर रिलीज होने के साथ ही तहलका मचाने लगता है. 

 खेसारी और जोया की जोड़ी लोगों को आ रही पसंद 
अगर बात करें खेसारीलाल यादव के इस नए गाने  "लेके चलीं अपाची से"  की तो, यह "बाबा बैद्यनाथ" को समर्पित एक शानदार भोजपुरी गाना है. खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस जोया खान नजर आ रही हैं. खेसारी और जोया की जोड़ी को इंटरनेट यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने को कई लाख लोग देख चुके हैं. 

WATCH LIVE TV

Trending news