Shaadi Muhurat 2023: मई और जून में बस 24 दिन गूंजेंगी शहनाई, नोट करें विवाह की तारीख और शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1664325

Shaadi Muhurat 2023: मई और जून में बस 24 दिन गूंजेंगी शहनाई, नोट करें विवाह की तारीख और शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट

Vivah Shubh Muhurat 2023:  खरमास के दौरान गुरु की राशि में सूर्य होने से मांगलिक कार्य नहीं किए जाते... खरमास 15 मार्च से 14 अप्रैल तक था...अब शादी के लिए मई और जून माह से शुभ मुहूर्त हैं जो 2 मई से लेकर 28 जून तक हैं..शुभ मुहूर्त की तिथियों को आप यहां देख सकते हैं..

प्रतीकात्मक फोटो

Vivah Shubh Muhurat 2023: धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि बिना शुभ मुहूर्त के कोई भी नया काम या शुभ काम नहीं करना चाहिए. भारतीय धर्म में विवाह मुहूर्त निकालना विवाह में होने वाली महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया है. ऐसा कहा जाता है कि बिना विवाह मुहूर्त निकाले शादी करने का असर हमारे जीवन पर पड़ता है. इसका असर निगेटिव भी हो सकता है. इसीलिए शादी विवाह को शुभ मुहूर्त में ही किया जाना उचित माना जाता है.

साल में कुल 4 अबूझ मुहूर्त 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल में कुल 4 अबूझ मुहूर्त होते हैं. ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से बने शुभ योग में ही शादी, ग्रह-प्रवेश, मुंडन, जनेऊ जैसे मांगलिक काम किए जाते हैं. शुभ मुहूर्त में किए गए मांगलिक और शुभ कार्य बिना किसी विघ्न बाधा के संपन्न होते हैं.  इस बार पूरे अप्रेल माह में शादी के मुहूर्त नहीं हैं, जबकि 15 मार्च से लगा खरमास 14 अप्रेल को खत्म हो गया. खरमास में किसी तरह के शुभ काम नहीं किए जाते हैं. आइए जानते हैं मई और जून के महीने में कितने शुभ मुहूर्त हैं. 

विवाह मुहूर्त 2023
पंचाग के अनुसार गुरु के उदित होने के बाद मई में शादियों के शुभ मुहूर्त हैं.  मई में कुल विवाह के 13 शुभ मुहूर्त हैं.

Guru Uday 2023: 27 अप्रैल को मेष राशि में उदय होंगे गुरु देव बृहस्पति, मीन राशि की चमकेगी किस्मत,बढ़ जाएगा बैंक बैलेंस

मई 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त
6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29 और 30

6 मई 2023
 शुभ मुहूर्त-रात 09:13-सुबह 05:44 तक

8 मई 2023
 शुभ मुहूर्त-रात 12:49-सुबह 05:43 तक

9 मई 2023
 शुभ मुहूर्त-सुबह 05:43- प्रातः 05:45 तक

10 मई 2023
 शुभ मुहूर्त-शाम 04:12-सुबह 05:42 तक

11 मई 2023
 शुभ मुहूर्त-सुबह 05:42-सुबह 11:27 तक

15 मई 2023
 शुभ मुहूर्त-रात 01:30-सुबह 05:39 तक

16 मई 2023
 शुभ मुहूर्त-सुबह 05:39-रात 01:48 

20 मई 2023
 शुभ मुहूर्त-शाम 05:18-सुबह 05:37 

21 मई 2023
 शुभ मुहूर्त-सुबह 05:37-अगले दिन 05:36 तक
 
22 मई 2023
 शुभ मुहूर्त-प्रातः 05:36-सुबह 10:37 तक 

27 मई 2023
 शुभ मुहूर्त-रात 08:51-रात्रि 11:43 तक 

29 मई 2023
 शुभ मुहूर्त -रात 09:01- 20 मई सुबह 05:34 तक 

30 मई 2023
शुभ मुहूर्त-सुबह  05:34-रात 08:55 तक 

जून 2023 में विवाह मुहूर्त
पंचांग के अनुसार जून में कुल विवाह के 11 शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं. 
1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26 और 27

1 जून 2023
शुभ मुहूर्त-सुबह 06:48 से शाम 07:00 बजे तक 

3 जून 2023
शुभ मुहूर्त-सुबह 06:16 से 11:16 पूर्वाह्न तक 

5 जून 2023
शुभ मुहूर्त-6 जून को सुबह 08:53 से 01:30 बजे तक 

6 जून 2023
शुभ मुहूर्त- रात 12:50 से 7 जून  सुबह 05:23 तक 

7 जून 2023
शुभ मुहूर्त-सुबह 05:30 से रात 09:02 तक

11 जून 2023
शुभ मुहूर्त-दोपहर 02:32 से 12 जून सुबह 05:23 तक 

12 जून 2023
शुभ मुहूर्त-सुबह 05:23 से सुबह 09:58 तक 

23 जून 2023
शुभ मुहूर्त-सुबह 11:03 से  24 जून सुबह 05:24 तक 

24 जून 2023
शुभ मुहूर्त- सुबह 05:24 से रात 11:16 तक 

26 जून 2023
शुभ मुहूर्त-दोपहर 01:19 से  अगली सुबह 05:25 तक
 
27 जून2023
शुभ मुहूर्त-सुबह 09:50 से दोपहर 04:30 तक 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी. ZEE UPUK इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा.

Sita Navami 2023: कब है सीता नवमी, जानें जानकी जयंती की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Trending news