UP कैबिनेट मंत्री मोती सिंह का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 2022 में उनके पास होंगी केवल 22 साइकिलें
Advertisement

UP कैबिनेट मंत्री मोती सिंह का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 2022 में उनके पास होंगी केवल 22 साइकिलें

उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री व जनपद के प्रभारी मोती सिंह ने मीडिया से रूबरू होकर साढ़े 4 बर्ष की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. साथ ही अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. 

UP कैबिनेट मंत्री मोती सिंह का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 2022 में उनके पास होंगी केवल 22 साइकिलें

राघवेंद्र सिंह/बस्ती: उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री व जनपद के प्रभारी मोती सिंह ने मीडिया से रूबरू होकर साढ़े 4 बर्ष की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने प्रदेश में बिजली, स्वच्छ जल पेयजल, गड्डामुक्त सड़कें, बच्चों को स्वेटर, ड्रेस, जूता मोजा, आयुष्मान कार्ड, कोरोना काल मे ऑक्सीजन प्लांट, शौचालय, आवास, आयुष्मान कार्ड, किसानों का 34 हजार करोड़ कर्ज माफी, प्रवासी मजदूरों को रोजगार का साधन उपलब्ध कराया. 

अखिलेश पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि कोरोना को जिस तरीके से विषम परिस्थिति में संभाला है, उसकी तारीफ डब्लूएचओ, सभी देश के राष्ट्र अध्यक्ष कर चुके हैं. देश में सबसे मजबूत प्रदेश उत्तर प्रदेश को बनाया है. उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा, कहा 2022 में अखिलेश यादव के पास केवल 22 साइकिलें ही होंगी. ऑस्ट्रेलिया से पढ़ लिखकर आये अखिलेश सिंह सरकार को ठेंगा दिखा रहे है, इसलिए उनका उत्तर देना हमारे लायक नहीं है.

UP विधानसभा चुनाव 2022: पहली बार सभी सीटों के हर पोलिंग बूथ पर लगेंगी VVPAT, जान सकेंगे किसे दिया वोट

वहीं, अखिलेश यादव के द्वारा 2022 के चुनाव में ईवीएम और डीएम दोनों को देखने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा जब हम जीते तो ईवीएम और डीएम खराब और जब वे जीते तो डीएम और ईवीएम अच्छा, उनके सरकार में डीएम और कप्तान काम नहीं करने पाते थे, आज सभी को न्याय मिल रहा है और करवाई हो रही है. 

WATCH LIVE TV

 

 

 

Trending news