Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand527145

मनमुताबिक दहेज नहीं दे सके ससुराल वाले तो पत्नी का किया ये हाल

पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान रूमा के तौर पर की गयी है. यह मामला जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र का है.

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बलहेड़ा गांव में एक महिला की उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रूप से दहेज के लिए पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान रूमा के तौर पर की गयी है. यह मामला जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र का है.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला के पति अचिन कुमार, ससुर चुहाड़ सिंह, ननद सोनिया को गिरफ्तार कर लिया गया है .पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है .

उन्होंने बताया कि तीन साल पहले रूमा की शादी अचिन से हुई थी और तब से उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करता आ रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

(इनपुटः भाषा)

TAGS

Trending news