रायबरेली मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री है और इस नाम से ही स्पष्ट है कि ये फैक्ट्री उत्तर प्रदेश के रायबरेली ज़िले में है। इस फैक्ट्री में जाकर आपको लगेगा कि भारत में बहुत कुछ ऐसा है जो बहुत अच्छा है। इस मॉर्डन कोच फैक्ट्री में भारतीय रेलवे के लिए आधुनिक Coaches का निर्माण किया जाता है। 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

- रायबरेली की मॉर्डन कोच फैक्ट्री 5 वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैली है.. 


- इस फैक्ट्री का निर्माण वर्ष 2009 में शुरु हुआ था...और इसे बनाने में करीब 2500 करोड़ रुपये की लागत आई।


- आपको बता दें कि भारत में रायबरेली के अलावा चेन्नईं के परेंमबुर और पंजाब के कपूरथला में रेलवे के कोच बनाए जाते हैं।


- लेकिन पेरंबुर और कपूरथला में अब भी पारंपरिक तरीके से Coaches का निर्माण किया जाता है। 


- जबकि रायबरेली की फैक्ट्री देश की  पहली ऐसी कोच फैक्ट्री है जिसमें रोबोट्स की मदद से रेलवे कोच का निर्माण किया जाता है। 


- इस Modern Rail Coach Factory की खास बात ये है कि ये पूरी तरह से Eco Friendly है। इसलिए आप इसे भारत की पहली Green रेल कोच निर्माण फैक्ट्री भी कह सकते हैं।


- इस फैक्ट्री में ऐसे Coaches का निर्माण किया जाता है.. जिनमें ऊर्जा की खपत कम होती है।


- आजकल रायबरेली की Modern Rail Coach Factory में बनाए जाने वाले Coaches में Bio toilet भी लगाए जा रहे हैं..ताकि स्वच्छ भारत मिशन में रेलवे भी अपना योगदान दे पाए।


- फैक्ट्री में तकनीक की मदद से हर साल करीब 16 लाख 76 हज़ार Units बिजली बचाई जाती है।


- फैक्ट्री में Energy Generation के लिए लगाए गए सोलर प्लांट हर साल 1 करोड़ 40 लाख रुपये तक की ऊर्जा बचाते हैं।


- रायबरेली की coach फैक्ट्री में Pipe Cool Daylight सिस्टम की मदद से दिन में रौशनी के लिए सूरज की रौशनी का ही इस्तेमाल किया जाता है। 


- जबकि रात में Led लाइट्स के सहारे ..फैक्ट्री में बिजली की खपत को कम से कम रखा जाता है। 


- इस Coach फैक्ट्री में बनाए जाने वाले रेल कोच..आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं...और इनके डिजाइन में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार बदलाव किए जा रहे हैं।