Bindi aur Jyotish: हर विवाहित स्त्री माथे पर बिंदी अवश्य लगाती है. बिंदी जहां एक ओर उसके सुहाग का प्रतीक है वहीं माथे की बिंदिया उसका सौंदर्य और आकर्षण बढ़ाने का कार्य भी करता है. बाजार में कई तरह की डिजायनर और रंग बिरंगी बिंदियां हैं और महिलाएं भी इन्हें अलग अलग अवसर पर लगाना पसंद करती हैं. दरअसल बिंदी की पसंद राशि और लग्न के अनुसार होती है, जिस तरह से 12 राशियां होती हैं उसी तरह से 12 लग्न भी है. आइए जानते हैं किस लग्न राशि की महिलाएं कौन सी बिंदी पसंद करती हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

 


1. मेष
इस लग्न राशि की महिलाएं सौंदर्य और कला प्रेमी होती हैं इसलिए युवावस्था में यह तरह तरह की डिजाइन वाली बिंदी लगाना पसंद करती हैं, बिंदी लगाने में खास बात होती है कि यह अपने परिधान की मैचिंग के अनुसार बिंदी लगाती हैं. 


 


2. वृष
वृष लग्न की महिलाएं स्वभाव से सरल होती हैं और फैशन से कुछ दूर ही रहती हैं. इन्हें बहुत छोटी और साधारण रंग बिरंगी बिंदी पसंद आती है जो बहुत पारम्परिक न हो. 


 


3. मिथुन
इस लग्न की महिलाओं का स्वभाव शर्मीला और परिश्रमी होता है, इन्हें लिक्विड बिंदी से माथे पर अलग-अलग डिजाइन में बिंदी लगाना अच्छा लगता है. एक के ऊपर एक दो या तीन बिंदी लगा कर नई आकृति बनाने की कोशिश करती हैं. 


 


4. कर्क
कर्क लग्न वाली महिलाएं भावुक और कल्पनाशील होती हैं, लंबा और गोल चेहरा होने के कारण ये सामान्य से कुछ बड़ी व गोल बिंदी लगाती हैं. लाल व मैरून कलर इन्हें ज्यादा पसंद आता है. 


 


5. सिंह 
इस लग्न की महिलाएं मीडियम आकार की बिंदी लगाती हैं और इनके माथे पर छोटी लाल बिंदी खूब भाती है. 


 


6. कन्या
कन्या लग्न की महिलाओं के आत्मविश्वास में कमी होती है किंतु यह इसे व्यक्त नहीं होने देती हैं. इनका माथा चौड़ा होता है जहां पर बड़ी गोल बिंदी खूब फबती है. इन्हें अंडाकार बिंदी भी पसंद आती है. 


 


7. तुला
पॉजिटिव सोच वाली खूब सोच विचार कर काम करने वाली महिला होने के कारण प्रायः छोटी और काली बिंदी पसंद आती है. स्टाइलिश परिधान पहने के कारण उसके अनुरूप बिंदी लगाना इन्हें अच्छा लगता है. 


 


8. वृश्चिक
वृश्चिक लग्न की महिलाएं खुले विचारों और रिसर्च दिमाग वाली होती हैं, इसीलिए इन्हें नए नए डिजाइन की मीडियम साइज की बिंदी लगाना पसंद आता है. 


 


यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2024: 31 मार्च को मीन राशि में शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों का अच्छा बीतेगा अप्रैल का महीना


 


9. धनु
इस लग्न की महिलाएं दार्शनिक और बुद्धिमान विचारों की होने के नाते माथे पर छोटी बिंदी लगाना पसंद करती हैं, लाल और गोल्डन बिंदी इनकी आध्यात्मिकता को बढ़ाने का कार्य करती है. 


 


10. मकर 
व्यावसायिक मानसिकता की महिलाएं को सजने संवरने का शौक कम ही रहता है, इसलिए बिंदी भी कम ही लगाती हैं वह भी बहुत छोटे आकार की. 


 


11. कुंभ
इस लग्न की स्त्रियां मिलनसार और प्लानिंग कर चलने वाली होती हैं, काला नीला और मल्टी कलर किंतु सिंपल दिखने वाली बिंदी पसंद आती है. 


 


12.मीन
मीन लग्न की महिलाएं चंचल स्वभाव की परिवर्तनशील होती हैं, जिसके कारण आपको तरह तरह के आकारों वाली छोटी बड़ी डिजाइनर  बिंदी लगाना अच्छा लगता है ताकि एक नया लुक नजर आए.


 


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)