Eclipse 2025 Date Time: जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्‍वी एक सीध में आते हैं और सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगते हैं. सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण महत्‍वपूर्ण खगोलीय घटना हैं, साथ ही हिंदू धर्म और ज्‍योतिष में भी इन्‍हें बहुत महत्‍व दिया गया है. साल 2024 के सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लग चुके हैं. अब बारी है आने वाले नए साल 2025 की. साल 2025 में भी कुल 4 ग्रहण लगेंगे. इनमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे. आइए जानते हैं किस तारीख को कौन सा ग्रहण लगेगा.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

यह भी पढ़ें: मंगल-शनि का महाअशुभ षडाष्‍टक योग 4 राशियों के लिए लकी! छूमंतर होंगी समस्‍याएं, भरेगी तिजोरी


साल 2025 में सूर्य ग्रहण


पहला सूर्य ग्रहण 2025 - साल 2025 में पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा. यह आंशिक सूर्य ग्रहण और रात को लगने के कारण भारत में दिखाई नहीं देगा. 2025 का पहला सूर्य ग्रहण यूरोप, रूस और अफ्रीका में दिखाई देगा.


दूसरा सूर्य ग्रहण 2025 - साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा और यह भी भारत में नहीं दिखेगा. यह भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और न्यूजीलैंड, पैसिफिक व अंटार्कटिका में दिखाई देगा.


यह भी पढ़ें: श्रीकृष्‍ण चाहते तो बच जाता अभिमन्‍यु, क्‍यों जरूरी थी अर्जुन के 16 साल के बेटे की मृत्‍यु?


साल 2025 में चंद्र ग्रहण


पहला चंद्र ग्रहण 2025 - साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा. यह पूर्ण ग्रहण होगा. यह चंद्र ग्रहण होलिका दहन के दिन लगेगा. लेकिन भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इस चंद्र ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं होगा. ये चंद्र ग्रहण यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और पैसिफिक में दिखाई देगा.


दूसरा चंद्र ग्रहण 2025 - साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष की शुरुआत में लगेगा और यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा, जिससे इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा.


यह भी पढ़ें: एक नहीं दो बार दी थी सीता जी ने अग्नि परीक्षा, वनवास पर श्रीराम के साथ नहीं गईं थीं 'असली सीता'


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)