Aaj ka Panchang: आज होलिका दहन और पूर्णिमा व्रत, मनाई जाएगी छोटी होली

Aaj ka Panchang: आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शुरू होगी. आज के दिन होलिका दहन किया जाएगा. इसे छोटी होली के रूप में भी मनाया जाता है. यह बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है. इस बार का होलिका दहन खास है. होलिका दहन पर 9 बड़े शुभ योग बन रहे हैं. ऐसा शुभ संयोग 700 वर्षों में पहली बार बन रहा है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Mar 24, 2024, 07:25 AM IST
  • आज मनाई जाएगी छोटी होली
  • 7 शुभ योग में होगा होलिका दहन
Aaj ka Panchang: आज होलिका दहन और पूर्णिमा व्रत, मनाई जाएगी छोटी होली

नई दिल्लीः Aaj ka Panchang: आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शुरू होगी. आज के दिन होलिका दहन किया जाएगा. इसे छोटी होली के रूप में भी मनाया जाता है. यह बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है. इस बार का होलिका दहन खास है. होलिका दहन पर 9 बड़े शुभ योग बन रहे हैं. ऐसा शुभ संयोग 700 वर्षों में पहली बार बन रहा है.

जानिए आज का पंचांग

तारीखः 24 मार्च
वारः रविवार
तिथिः चतुर्दशी (सुबह 9.56 बजे तक इसके बाद पूर्णिमा तिथि)

मासः फाल्गुन
पक्षः शुक्ल
नक्षत्रः पूर्वाफाल्गुनी (सुबह 7.34 बजे तक इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र)

करणः वणिज (सुबह 9.56 बजे तक इसके बाद बव करण)
योगः गंड योग (रात 8.34 बजे तक इसके बाद वृद्धि योग)
चंद्रमा का दोपहर 2.20 बजे तक कन्या राशि में संचरण

सूर्योदयः सुबह 6.19 बजे
सूर्यास्तः शाम 6.34 बजे तक
दिशाशूलः पश्चिम

विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1945 शोभकृत

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.46 बजे से 5.33 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2.30 बजे से 3.19 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गोधूलि बेला शाम 6.34 बजे से 6.57 बजे तक रहेगी. वहीं अमृत काल सुबह 9.23 बजे से 10.55 बजे तक रहेगा. निशीथ काल आधी रात 12.03 से 12.50 बजे तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त

आज राहुकाल सुबह 4.30 बजे से 6 बजे तक रहेगा. यमगंड दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे तक रहेगा. इसी तरह दुर्मुहूर्त काल शाम 4.57 बजे से 5.46 बजे तक रहेगा. भद्राकाल सुबह 9.54 बजे से 11.13 बजे तक रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.)

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

ट्रेंडिंग न्यूज़