ईरानी मीडिया की ओर से दावा किया जा रहा है कि एक अमेरिकी एफ-35 विमान के पायलट को ईरानी सेना ने पकड़ लिया है. शुक्रवार (03 अप्रैल) को ही ईरान ने अमेरिका के सबसे बड़े लड़ाकू विमान F-35 को मार गिराने का दावा किया था.
German Fighter jet: जर्मनी के पहले F-35A स्टेल्थ फाइटर जेट की अंतिम असेंबली अमेरिका में शुरू हो गई है. यह 35 विमानों की डील का हिस्सा है. शुरुआती जेट्स ट्रेनिंग के लिए अमेरिका जाएंगे. यह कदम जर्मनी की वायुसेना को 5वीं पीढ़ी की ताकत और आधुनिक युद्ध क्षमता प्रदान करेगा.
SU-35 vs F-35: बारेंट्स सागर के ऊपर नॉर्वे ने रूसी Tu-95MS बमवर्षकों और Su-35 विमानों की निगरानी के लिए F-35A तैनात किए. F-35 ने रूसी विमानों की पहचान कर ट्रैक किया. यह घटना रूस-नाटो तनाव के बीच हुई. Su-35 शक्तिशाली है, लेकिन स्टील्थ और एवियोनिक्स में F-35 को बढ़त मानी जाती है.
AMCA Vs SU-57: AMCA और Su-57 की तुलना में डिजाइन सबसे बड़ा फर्क दिखाती है. AMCA कम रडार पहचान और बेहतर स्टील्थ पर केंद्रित है, जबकि Su-57 ज्यादा हथियार क्षमता और फुर्ती पर जोर देता है. AMCA में आधुनिक एयर इनटेक और छिपे इंजन ब्लेड इसे ज्यादा स्टील्थी बना सकते हैं.
Fighter Jet Fight: फ्रांसीसी राफेल ने कई युद्धाभ्यासों में अमेरिकी F-22 और F-35 जैसे 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ जेट्स को डॉगफाइट में ‘किल लॉक’ किया. 2009 में UAE और 2025 में फिनलैंड अभ्यास के दौरान राफेल की 9G टर्न क्षमता और IRST सिस्टम ने उसकी नजदीकी हवाई लड़ाई की ताकत साबित की.
F-35 Fighter jet: नीदरलैंड के रक्षा मंत्री ने दावा किया कि F-35 लड़ाकू विमान को iPhone की तरह जेलब्रेक कर थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर जोड़ा जा सकता है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है. विशेषज्ञों के अनुसार विमान का सॉफ्टवेयर बेहद जटिल है और बिना अनुमति बदलाव करने पर अमेरिका तकनीकी सहायता व स्पेयर पार्ट्स रोक सकता है.
Saudi Arabia Fighter jet deal: सऊदी अरब एशिया और मिडिल ईस्ट में वायु शक्ति बढ़ाने की रेस में आगे निकलता दिख रहा है. अमेरिका से F-35 की मंजूरी के बाद अब सऊदी तुर्की के पांचवीं पीढ़ी के KAAN फाइटर जेट में निवेश और खरीद पर विचार कर रहा है, जिससे क्षेत्रीय शक्ति संतुलन बदल सकता है.
ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया है कि अमेरिका से मुठभेड़ से पहले उसके ड्रोन ने पूरा निगरानी डेटा कंट्रोल सेंटर तक भेज दिया था. हालांकि बाद में ड्रोन से संपर्क टूट गया. वहीं अमेरिका ने ईरानी ड्रोन को मार गिराने की पुष्टि की है. अरब सागर और होर्मुज़ जलडमरूमध्य में तनाव तेज हो गया है.
India and America: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के बाद रिश्तों में नई गर्मजोशी आई है. टैरिफ घटे, ऊर्जा समझौता हुआ और डिफेंस बातचीत फिर तेज हुई. F-35 की चर्चा दोबारा उठी है, लेकिन भारत Su-57E और स्वदेशी AMCA के जरिए आत्मनिर्भरता और रणनीतिक संतुलन साधने के मूड में दिख रहा है.
Cold War in Fighter jets: कनाडा में फाइटर जेट खरीद को लेकर बड़ा रणनीतिक मोड़ आया है. स्वीडन की Saab ने 72 Gripen E और 6 GlobalEye देने का प्रस्ताव रखा है, जिससे 88 अमेरिकी F-35 खरीद की योजना पर सवाल उठे हैं. यह फैसला कनाडा की रक्षा नीति, औद्योगिक हित और भू-राजनीतिक संतुलन को प्रभावित करेगा.
Lockheed Martin production: लॉकहीड मार्टिन ने 2025 में रिकॉर्ड 191 F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट डिलीवर कर ग्लोबल एयरोस्पेस इंडस्ट्री में इतिहास रच दिया. हर दो दिन में एक जेट की रफ्तार ने Rafale, Su-35 और Gripen जैसे सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया.
China Air defence: पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर में चीनी एयर डिफेंस बुरी तरह फेल हुए थे. अब एक बार फिर चीनी एयर डिफेंस और स्टेल्थ कैचर रडार सिस्टम वेनेजुएला में फेल हुए हैं. इस चीन के साथ ही रूसी हथियारों की भी भद्द पिट गई है.
Lockheed Martin: अमेरिकी रक्षा विभाग की ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि F-35 फाइटर जेट की कम उपलब्धता और खराब मेंटेनेंस के बावजूद लॉकहीड मार्टिन को अरबों डॉलर का भुगतान किया गया, जबकि कंपनी को प्रदर्शन के लिए सख्ती से जवाबदेह नहीं ठहराया गया.
तुर्की अमेरिका और नाटो के सामने राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन कर रहा है. इससे अमेरिका और नाटो के हाथ एक बार निराशा हाथ लगी है. एशिया में बढ़ती तकरार के बीच अमेरिकियों को तुर्की की जरूरत है, लेकिन इस मौके को तुर्की भुनाने में जुट गया है.
F-35 vs SU-57: अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को लेकर रूस ने बड़ी चेतावनी भारत को दी है. रूसी एनलिस्ट के मुताबिक, जो F-35 अमेरिका इस्तेमाल करता है उसमें और उसके एक्सपोर्ट वर्जन में बहुत अंतर है. पहला तो इसमें किल स्विच है. साथ इसके सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए अमेरिका की इजाजत लेनी होगी.
S-400 vs F-35: अमेरिका ने तुर्की पर प्रतिबंध लगाकर कमर तोड़ी अब नरमी दिखाकर ममाला सेट कर रहा है. इसके बावजूद भी तुर्की को S-400 जैसे एयर डिफेंस की कुर्बानी देनी पड़ेगी. अमेरिका से राहत और 40 F-35 लड़ाकू विमान पाने के लिए तुर्की S-400 को फेंकने के लिए तैयार हो गया है.
Controversy over F-35: पेंटागन के पूर्व डिफेंस एनलिस्ट ने फाइटर जेट्स पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने पुतिन के भारत दौरे के दौरान स्पूतनिक इंडिया से कहा कि F-35 से ज्यादा ताकतवर Su-57 है. इसके बाद फाइटर जेट्स की तकनीकी तुलना की होड़ शुरू हो गई.
IAF on SU-57 and F-35: इंडियन एयरफोर्स की तरफ से 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट डील को लेकर बड़ा अपडेट आया है. एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने तमाम मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया है. उन्होंने कहा कि भारत अभी सिर्फ तेजस मार्क-2 और AMCA पर फोकस कर रहा है.
F-35 Ferrari Upgrade: Lockheed Martin अब अपने F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट को Ferrari अपग्रेड देकर 6th जनरेशन जैसी ताकत देने की तैयारी में है.
F-35 Arctic Exercise: अमेरिका ने ग्रीनलैंड में F-35 और F-16 के साथ आर्कटिक क्षेत्र में तेज तैनाती की क्षमता का प्रदर्शन किया. यह अभ्यास NORAD की तैयारी और कठिन परिस्थितियों में ऑपरेशन करने की ताकत को दिखाता है.
F35 Jet Crash Video: अमेरिकी वायुसेना का एक F-35 जेट अलास्का में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. खबरों के मुताबिक पायलट ने विमान को बचाने की हर कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाया. ये भी बताया जा रहा है कि विमान में आई खराबी को ठीक करने के लिए पायलट ने हवा में 50 मिनट तक 5 इंजीनियरों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल की. जब सबकुछ नाकाम रहा, तो पायलट को पैराशूट को बाहर कूदना ही पड़ा. इसके बाद जेट अलास्का के रनवे पर क्रैश हो गया. हादसे का वीडियो सामने आया है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. देखिए ये वीडियो...........
भारत का अगला स्वदेशी विमानवाहक पोत INS Vishal आधुनिक युद्ध क्षमताओं की दिशा में एक बड़ा कदम है. अमेरिका के अत्याधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट F-35 की तुलना में, INS Vishal एक ऐसा युद्धपोत होगा जो एक साथ पूरे स्क्वाड्रन को लॉन्च कर सकेगा. इसमें स्टील्थ टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापुल्ट सिस्टम और 40 से अधिक फाइटर जेट्स की क्षमता होगी. यह सिर्फ समुद्री सुरक्षा नहीं, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक बढ़त को दर्शाता है.