Dev Deepawali 2022: घर में खुशहाली के लिए देवी दिवाली पर करें ये उपाय, सभी दुख होंगे दूर

Dev Deepawali 2022: देव दीपावली के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. इसके अलावा, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से सभी प्रकार के दुख तो दूर होते ही हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Nov 7, 2022, 11:52 AM IST
  • शुभ माना जाता है तुलसी का पौधा लगाना
  • नौकरी में तरक्की के लिए करें ये उपाय
Dev Deepawali 2022: घर में खुशहाली के लिए देवी दिवाली पर करें ये उपाय, सभी दुख होंगे दूर

नई दिल्ली. ऐसी मान्यता है कि देव दिवाली के दिन देवताओं को प्रसन्न करना बहुत आसान होता है क्योंकि इस दिन देवतागण धरती पर होते हैं. इसलिए श्रद्धा पूर्वक देवताओं का ध्यान करने से मनुष्यों की सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। इस दिन दीपदान करने का अलग महत्व है. दीपदान और मुख्य रूप से कुछ उपायों को आजमाकर घर में खुशहाली लाई जा सकती है.

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान से करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके अलावा, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से सभी प्रकार के दुख तो दूर होते ही हैं, सुख-समृद्धि भी घर आती है।

आइए जानते हैं कौन से हैं वो खास उपाय

1. देव दिवाली के दिन आटे या मिट्टी का दीपक जलाकर उसमें 7 लौंग डाल देने से घर में खुशहाली आती है, साथ ही बरकत भी होती है।

2. देव दिवाली के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है।

3. इस दिन भगवान विष्णु का तस्वीर या मूर्ति पर तुलसी के 11 पत्तियां किसी धागे या कलावा की सहायता से बांधने से आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है।

4. देव दिवाली पर तुलसी के 11 पत्ते घर के आटे के कंटेनर में डाल दें। ऐसा करने से घर सकारात्मकता आती है।

5. देव दिवाली के दिन तुलसी के पौधे पर पीले रंग का कपड़ा बांध दें, ऐसा करने से कारोबार और नौकरी में तरक्की होती है।

6. ऐसी मान्यता है कि देव दिवाली, एकादशी, अनंत चतुर्दशी, देवशयनी, दिवाली, खरमास, पुरुषोत्तम मास जैसे खास मौकों पर भगवान सत्यनारायण की कथा करने या करवाने से सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है साथ ही जीवन में खुशहाली भी आती है।

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

यह भी पढ़िए- Dev Deepawali 2022: इस राक्षस के वध से जुड़ी है देव दिवाली, जानें इसके पीछे की पैराणिक कथा

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़