नई दिल्ली: January Festivals 2024: नए साल का पहला महीना जनवरी व्रत और त्योहारों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस माह में  मकर संक्रांति मनाई जाती है. इसके बाद से शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं. जनवरी के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं. इस महीने में ही मकर संक्रांति भी मनाई जाएगी तो विनायक चतुर्थी और पुत्रदा एकादशी भी इसी माह हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

वहीं जनवरी के महीने में मासिक व्रत जैसे पूर्णिमा, अमावस्या और प्रदोष व्रत भी पड़ रहे हैं. यहां जानें जनवरी 2024 के व्रत और त्योहारों की डेट, पूरी लिस्ट कब कौन-सा व्रत रखा जाएगा. 


साल की बड़ी चतुर्थी यानी संकट चौथ का व्रत भी जनवरी में ही रखा जाएगा. इस व्रत से जीवन की सारी परेशानी दूर हो जाती हैं. जनवरी में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा. जानें जनवरी 2024 के व्रत-त्योहार की डेट, पूरी लिस्टः


तारीख                        दिन                  व्रत-त्योहार की लिस्ट  
 
7 जनवरी 2024     रविवार                सफला एकादशी
9 जनवरी 2024     मंगलवार           मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
11 जनवरी 2024    गुरुवार              पंचक शुरू
14 जनवरी 2024    रविवार             लोहड़ी, विनायक चतुर्थी
15 जनवरी 2024    सोमवार             पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति, खिचड़ी
16 जनवरी 2024    मंगलवार            माघ बिहु
17 जनवरी 2024    बुधवार               गुरु गोबिंद सिंह जयंती
18 जनवरी 2024    गुरुवार               मासिक दुर्गाष्टमी
21 जनवरी 2024     रविवार               पौष पुत्रदा एकादशी
23 जनवरी 2024     मंगलवार            प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 जनवरी 2024     गुरुवार              पौष पूर्णिमा व्रत
26 जनवरी 2024    शुक्रवार              माघ माह शुरू, गणतंत्र दिवस
29 जनवरी 2024    सोमवार              संकट चौथ, संकष्टी चतुर्थी


ग्रहों के राशि परिवर्तन की तारीख
7 जनवरी की रात 9:32 पर बुध वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे. 
15 जनवरी को देर रात 02:54 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे.
15 जनवरी की सुबह 2:54 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे. 
18 जनवरी की रात 9:05 पर शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे. 


(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)